Samay Raina India's Got Latent Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर समय रैना को उनके शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा ने विवादित बयान दिया। जिसकी वजह से जनता में काफी नाराजगी देखी गई। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें समय रैना रोते हुए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। साथ ही रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इसकी वीडियो की असली सच्चाई क्या है?
यह भी पढ़ें: India’s Got Latent Controversy: यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा की IIFA 2025 में एंट्री पर लगी रोक
वीडियो में क्या बोले समय?
वायरल वीडियो में समय रैना काफी डिप्रेस्ड लग रहे हैं। वीडियो में वो अपने शो के विवादित एपिसोड के लिए माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। समय कह रहे हैं, 'अगर किसी को मेरी बातों से दिक्कत है तो एक फीडबैक फॉर्म भरें और उसे अपने पास रखें।' इस स्टेटमेंट से ऐसा लग रहा था कि उन्होंने माफी मांगने के बाद जनता की भावनाओं का मजाक उड़ाया है।
वायरल वीडियो निकला फर्जी
हालांकि वायरल हो रही ये वीडियो सच्चाई से कोसों दूर है। ये पूरी तरह से एडिटेड और फेक है। बता दें वीडियो के ऑडियो का एक हिस्सा नवंबर 2023 के एक इवेंट से लिया गया है। इसमें समय रैना रैपर्स का रोस्ट कर रहे थे। उस शो के खत्म होने के बाद उन्होंने ऑडियंस से मजाक में कहा था, 'अगर किसी को मेरे जोक्स से दिक्कत है तो फीडबैक फॉर्म भरें और उसे अपने पास रखें।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.