---विज्ञापन---

2024 में छप्पर फाड़ कमाई करने वाली इस फिल्म का आ रहा है सीक्वल, फिर बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाएगी Fahadh Faasil की मूवी

फहद फासिल स्टारर 2024 की जबरदस्त हिट फिल्म का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है. इस बारे में खुद एक्टर ने जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

Aavesham

फहद फासिल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर हैं. वह अक्सर ऐसी फिल्में बनाते हैं, जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं. साथ ही फहद की इन फिल्मों में न सिर्फ बेहतर सस्पेंस, बल्कि कहानी, थ्रिलर एक्शन और दमदार कॉमेडी देखने को मिलती है. वहीं, साल 2024 की फिल्म 'आवेशम' भी फहद की बेस्ट मूवीज में शामिल है, जो कि जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म को लेकर हाल ही में अपडेट आया है कि इसका दूसरा पार्ट यानी कि सीक्वल बनने वाला है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

आवेशम 2 हुई कंफर्म

दरअसल, आवेशम 2024 की हिट फिल्मों में से एक है. हाल ही में इस फिल्म को लेकर फहद ने एक अपडेट शेयर किया है. फहद फासिल हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने आवेशम 2 को लेकर कंफर्मेशन दे दिया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म का सीक्वल पार्ट ऑफिशियल तौर पर बन रहा है और इसकी शूटिंग 2027 या फिर 2028 में शुरू हो सकती है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए थे ये एक्टर्स, की थी छप्परफाड़ कमाई

आवेशम को लेकर बात करें तो इसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी. यह एक्शन कॉमेडी मूवी है, जिसमें फहद फासिल, हिप्जस्टर, मिथुन जय शंकर, रोशन शनावास, मिधुट्टी, साजिन गोपू जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 156 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इसकी कहानी भी लोगों को काफी पसंद आई थी. फिल्म मलयालम भाषा में बनी थी और यह तमिल, तेलुगु, हिंदी में भी रिलीज की गई.फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक गैंगस्टर रंगा के बारे में है, जिसका रोल फहद ने निभाया है. फिल्म की कहानी कॉलेज स्टूडेंट्स और गैंगस्टर रंगा के इर्द गिर्द घूमती है.

---विज्ञापन---

जल्द इन तेलुगु फिल्म में दिखेंगे फहद फासिल

बता दें कि आवेशम का डायरेक्शन जीतू माधवन ने किया था, जो कि इन दिनों एक तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसकी कारण आवेशम की शूटिंग 2027 या 2028 में शुरू होगी. वहीं, दूसरी ओर फहद फासिल भी तेलुगु फिल्म डोंट ट्रबल द ट्रबल पर काम कर रहे हैं.इन सभी के अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं. जो कि पाइप लाइन में है.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Collection Day 10: Border 2 के क्रेज के बीच मर्दानी 3 ने रविवार को लगाई छलांग, 10वें दिन कमाए इतने करोड़


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---