Live Updates
23:18 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: वायरल मीम फेस्ट पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी

भोजपुरी स्टार और लोकसभा सांसद रवि किशन ने हाल ही में अपने वायरल मीम फेस्ट पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इसे महादेव का आशीर्वाद बताया है. उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं करता… यह अपने आप हो जाता है, भाई! ये कुछ अलग ही खेल चल रहा है, ये पागलपन है! श्रावण महीना चल रहा है और जब महादेव अपनी कृपा बरसाते हैं, तो ऐसा होता है. इस देश में ये किसी के साथ भी हो सकता है. चाहे वो एक्टर हो या राजनेता, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. पढ़ें पूरी खबर…

22:09 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: 14 अगस्त को थिएटर में भिड़ेंगी ये 4 बड़ी फिल्में

इस बार इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान बॉक्स ऑफिस पर 4 बड़ी फिल्में आपस में भिड़ने वाली हैं. इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस क्लैश में किसकी फिल्म गेम-चेंजर साबित होगी. पढ़ें पूरी खबर…

19:28 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: सोहेल खान ने किया कुशाल टंडन को Kiss

पॉपुलर रियलिटी शो ‘द अलायंस’ हारने के बाद भी सोहेल खान ने शो के सभी कंटेस्टेंट के लिए सक्सेस की एक पार्टी रखी. जिसमें उन्होंने कुशाल टंडन को किस किया.अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में इस दौरान सलमान भी वहीं मौजूद थे. पढ़ें पूरी खबर…

18:11 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: मेकर्स का महेश बाबू को बर्थडे पर धांसू सरप्राइज, क्या आपने देखा?

Mahesh Babu Birthday: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू आज यानी 9 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके फैंस को फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने बड़ा तोहफा दिया है. राजामौली ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ से महेश बाबू के कुछ शानदार ग्लिम्प्स शेयर किए हैं. तस्वीरों में महेश बाबू अफ्रीका के घने जंगलों के बीच नजर आ रहे हैं और उनके पीछे जंगली जानवर दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. पढ़ें पूरी खबर…

18:10 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: 2 बार तलाक का दर्द झेल चुकी राखी का चौंकाने वाला बयान

Rakhi Sawant On Marriage: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह उनका शादी पर दिया बयान है, राखी की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. प्यार, शादी और फिर रिश्तों के टूटने का दर्द भी वह झेल चुकी हैं. इसके बावजूद राखी का अंदाज आज भी उतना ही बिंदास है. उन्होंने शादी और सिंगल मदरहुड पर ऐसा बयान दिया जो वायरल हो गया. पढ़ें पूरी खबर…

18:09 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: होटल के कमरे में पामेला संग थीं आकांक्षा, बेड पर एक साथ देख चौंका वेटर

Pamela Serena-Akanksha Chamola: ‘लॉकअप 2’ भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन शो की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना और आकांक्षा चमोला की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं. शो के दौरान आकांक्षा ने पामेला को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था. अब शो खत्म होने के बाद पामेला ने दोनों के रिश्ते पर खुलकर तो बात नहीं की, लेकिन उनके बीच खास बॉन्डिंग और अट्रैक्शन की बात जरूर स्वीकार की है. इतना ही नहीं, उन्होंने होटल का एक मजेदार किस्सा भी सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. पढ़ें पूरी खबर…

18:08 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: Mirzapur The Movie को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइज़ी के फैंस के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है. लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म के चार नए दमदार कैरेक्टर पोस्टर जारी किए गए हैं, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. पढ़ें पूरी खबर…

18:07 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: जान देने वाले थे गोविंदा? वजह कर देगी हैरान

Govinda On His Life: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे अभिनेता फिल्म ‘रूपा’ में नजर आएंगे. कमबैक को लेकर जहां उनके फैंस काफी उत्साहित हैं, वहीं अपनी फिल्म की चर्चा के बीच गोविंदा ने अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर को याद किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पढ़ें पूरी खबर

15:51 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment Live News: एसएस राजामौली ने दी महेश बाबू को जन्मदिन की बधाई

साउथ के फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म का उनका लुक जारी किया है. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘सिर्फ उग्र होना ही उसका एकमात्र रूप नहीं है…वाराणसी में रुद्र.’

15:16 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment Live News:Toxic Trailer देख सिद्धार्थ ने की पत्नी कियारा आडवाणी की तारीफ

यश और कियारा आडवाणी स्टारर ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से चर्चा में बना हुआ है. ट्रेलर की तारीफ करते हुए कियारा के पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया और कियारा समेत पूरी टीम की मेहनत, लगन और जुनून की तारीफ की.यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:29 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment Live News: Toxic से पहले OTT पर देखें कियारा आडवाणी की बेस्ट फिल्में

कियारा आडवाणी यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं, जो कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले आप कियारा की बेहतरीन फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:29 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment Live News: Netflix पर ट्रेंड कर रही ये लव स्टोरी, देख छलक उठेंगे आंसू

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनी हैं. वहीं, इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जो कि ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:08 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: कोई बिन ब्याही मां, तो किसी ने तलाक के बाद अकेले लिखी मां बनने की नई कहानी

Single Mother Actresses: सितारों की जिंदगी जितनी देखने में खूबसूरत लगती है असल में उतनी ही चैलेंजों से भरी होती है, आज हम आपको इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अकेले रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया. आइए जानते हैं उन हसीनाओं के बारे में, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी मां होने का फर्ज बखूबी निभाया. पढ़ें पूरी खबर…

12:38 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: 'टॉक्सिक' के ट्रेलर से क्यों हटाए गए बोल्ड और इंटीमेट सीन्स?

Toxic Trailer Scenes: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का आधिकारिक ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज हो चुका है, लेकिन टीजर में दिखाए गए बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को इससे पूरी तरह साफ कर दिया गया है. ऐसे में ऑडियंस को ये समझ नहीं आ रहा कि मेकर्स ने अचानक से ऐसा फैसला क्यों लिया? पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:32 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: इवेंट में एक्ट्रेस को फैन ने पकड़कर किया LipLock

बॉलीवुड और टीवी से जुड़े सितारे जब भी किसी इवेंट में पहुंचते हैं, तो उनके साथ सेल्फी लेने और मिलने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है. कई बार फैंस अपने पसंदीदा सितारों के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसकी उम्मीद खुद सेलिब्रिटी को भी नहीं होती. ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक इवेंट में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक फीमेल फैन अचानक निकिता को पकड़कर लिपकिस करती नजर आ रही है. इस घटना से एक्ट्रेस कुछ पल के लिए पूरी तरह हैरान रह गईं. पढ़ें पूरी खबर…

12:04 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर-मैन' की रिकॉर्ड तोड़ तूफानी कमाई

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 10: हॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय सिनेमाघरों में जलवा बरकरार है. 30 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन से कमाई के मामले में ऐसा तूफान उठाया है, जिसने बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:02 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘टॉक्सिक’ का न्यूड सीन है 'एनिमल' की नकल?

यश स्टारर ‘Toxic’ के ट्रेलर में उनका एक न्यूड सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस सीन के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने यश के लुक की तुलना रणबीर कपूर की ‘Animal’ से की. जहां कुछ लोगों ने यश को ट्रोल किया, वहीं कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी नजर आए. यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:02 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment Live News: इस दिग्गज एक्टर को राजेश खन्ना ने दी थीं गालियां!

राजेश खन्ना के साथ काम कर चुके दिग्गज एक्टर ने उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने उन्हें गालियां दी थीं, जिससे वह काफी आहत हुए थे. इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर को घमंडी भी बताया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:49 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: यश के खूंखार अवतार ने उड़ाए होश, 15 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज?

Toxic Trailer: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. करीब 4 मिनट 38 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में यश का ऐसा खूंखार अवतार देखने को मिला है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. ट्रेलर रिलीज होने के महज 15 घंटे में इसे यूट्यूब पर 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

11:48 (IST) 09 Aug 2026
Entertainment News Live: अब कैसी है अविका गौर की तबीयत? डॉक्टर ने दी ये खास सलाह

Avika Gor Health Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. एक्ट्रेस डेंगू की चपेट में आ गई हैं और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही है. अविका के पति मिलिंद चंदवानी लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने एक बार फिर अविका की सेहत का अपडेट दिया है, जिसे सुनकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लंबे समय से चल रही बंद होने की अफवाहों पर अब विराम लग गया है. बेंगलुरु में आयोजित भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान यश ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए सच सामने रखा. उन्होंने बताया कि फिल्म बंद नहीं हुई थी, बल्कि इसकी शूटिंग 200 दिनों तक चली और इसे दो वर्जनों में शूट किया गया है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह 800 करोड़ी मेगा-बजट फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

महेश बाबू और हंसिका मोटवानी का आज जन्मदिन (Mahesh Babu and Hansika Motwani birthday)

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 9 अगस्त को जन्मे दोनों ही कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है. एक तरफ जहां महेश बाबू ने अपनी दमदार एक्टिंग, लुक्स और 'पोकिरी' व 'श्रीमंथुडू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज किया है, वहीं दूसरी तरफ हंसिका मोटवानी ने बतौर बाल कलाकार सफर शुरू कर साउथ फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फिल्मी हस्तियां उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Spider Man Brand New Day and Jana Nayagan Box Office Collection)

टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है. रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म ने भारत में 31 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कारोबार 380.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं 'जन नायकन' ने रिलीज के 17वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने रिलीज के तीसरे शनिवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.2 प्रतिशत रही और कुल 2,087 शो चले. फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले 1.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…