Entertainment News LIVE Update in Hindi: आलिया भट्ट ने पिछले हफ्ते 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में अपनी स्पीच से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की गई. इसी के साथ कई लोगों ने आलिया भट्ट के इस स्पीच की ऑनलाइन आलोचना भी की. जिसका अब आलिया ने मुहतोड़ जवाब दिया है. आलिया ने कहा, 'आखिर इस बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है? क्या यह मेरे हाव-भाव की वजह से है?'

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच का आज जन्मदिन है, एक्ट्रेस आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. हेजल कीच ने ब्रिटिश के डांस प्रोग्राम 'अगाथा क्रिस्टीज मार्पल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 2002 में बॉलीवुड म्यूजिक फिल्म 'बॉम्बे ड्रीम्स' के लंदन प्रमोशन टीम में शामिल हुईं. उन्होंने 'हैरी पॉटर' की कई फिल्मों में एक एडिशनल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है. साल 2005 में वो मुंबई में छुट्टियां मनाने आई थी, यहां उन्हें काम के ऑफर मिले. उन्होंने सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में स्पोर्टिंग रोल निभाया था. साल 2016 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी कर ली थी.

---विज्ञापन---

बीते दिन विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड' ने ओपनिंग डे पर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---