Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर विक्रम भट्ट इन दिनों 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के चलते जेल में बंद हैं. इसी बीच 13 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई कर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को अंतरिम जमानत दे दी. इसी बीच उनकी फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के कुछ क्रू मेंबर ने मिड-डे को बताया कि डायरेक्टर ने उनकी फीस भी अभी तक नहीं दी है. जहां मेकअप आर्टिस्ट स्नेह शर्मा ने दावा किया कि 1 लाख रुपये का इंतजार है. एक अन्य क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है कि उनके 20 लाख रुपये बकाया हैं.
इसके साथ ही हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रहीं मधुबाला का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था, भारतीय फिल्मों की पहली एक्ट्रेस देविका रानी ने उन्हें 'मधुबाला' नाम दिया था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1942 में आई फिल्म 'बसंत' से की थी, उस वक्त वो सिर्फ 9 साल की थी. उन्होंने अपने 27 साल के फिल्मी करियर में करीब 70 फिल्मों में काम किया, जिनमें ज्यादातर हिट रहीं. 23 फरवरी 1969 को 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.
---विज्ञापन---
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने पहले दिन 8.25 करोड़ की शानदार कमाई की. वहीं, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 9.75 करोड़ की कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---