Entertainment News Live In Hindi: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में पुलिस के हाथ एक अहम सीसीटीवी फुटेज लगा है. इस वीडियो में ट्विशा अकेले छत की तरफ जाती हुई नजर आ रही हैं. इसके करीब 57 मिनट बाद, कुछ लोग सीढ़ियों पर ट्विशा को सीपीआर (CPR) देते हुए दिखाई देते हैं. लगभग तीन मिनट तक सीपीआर देने के बाद तीन पुरुष उन्हें उठाकर नीचे की ओर ले जाते हैं. दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज उसी दिन का है, जिस दिन ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी. पुलिस इस वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आज जन्मदिन

बॉलीवुड सिनेमा में जब भी संघर्ष और कामयाबी की सबसे बड़ी मिसाल दी जाती है, तो अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम सबसे ऊपर आता है. आज, 19 मई 2026 को नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक समय ऐसा था जब नवाज दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर काम की तलाश में भटक रहे थे, तंगहाली के दिनों में उन्होंने चौकीदार तक की नौकरी की, लेकिन उनके भीतर के कलाकार ने कभी हार नहीं मानी. आइए, उनके जन्मदिन के इस बेहद खास मौके पर जानते हैं कि कैसे एक छोटे से गांव का लड़का अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड सुपरस्टार बन गया.

---विज्ञापन---

'राजा शिवाजी' ने 19वें दिन कितना कलेक्शन किया?

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी 'राजा शिवाजी' ने तीसरे सोमवार (18वें दिन) भारत में 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. जहां अब तक फिल्म की कुल नेट कमाई 85.70 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म को सबसे ज्यादा मजबूती मराठी वर्जन से मिल रही है, जहां दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है. हालांकि, हिंदी बेल्ट में फिल्म की रफ्तार उतनी तेज नहीं है. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को अभी करीब 14.30 करोड़ रुपये की और जरूरत है, जो आने वाले दिनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.