Entertainment News LIVE Update in Hindi: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी हो गई है. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. दरअसल, आलिया भट्ट के पैरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान ने 24 दिसंबर को एक क्रिसमस पार्टी रखी, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ. इस पार्टी में रणबीर ऑल ब्लैक अवतार में बेहद डैशिंग लग रहे थे. वहीं, रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और भतीजी समारा साहनी भी स्टाइलिश लुक के साथ पार्टी में पहुंचे. हाल ही में आलिया ने इस क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

---विज्ञापन---

इसके अलावा, रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 21वें दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में फिल्म की कमाई 633.50 करोड़ पहुंच चुकी है. रणवीर सिंह की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 985 करोड़ तक पहुंच गया है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri' ने पहले दिन सिर्फ 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…