Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थाडानी बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्म देने के बाद अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. राशा थाडानी तेलुगु सिनेमा में सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जयकृष्ण घट्टामनेनी के साथ डेब्यू कर रही हैं. हाल ही में महेश बाबू ने X पर अपने भतीजे जयकृष्ण की डेब्यू फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम' का टीजर रिलीज किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'श्रीनिवास मंगपुरम का टीजर लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है. जयकृष्ण को सिनेमा की खूबसूरत दुनिया में कदम रखते हुए देखकर गर्व हो रहा है. उन्हें शुभकामनाएं और हर कदम पर उनकी तरक्की देखने के लिए उत्सुक हूं.'

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. लारा दत्ता साल 1997 में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल बनी और साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज जीता. लारा दत्ता ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' से की थी. जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद लारा दत्ता ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'भागम भाग', 'नो एंट्री', 'मस्ती', 'हाउसफुल' और 'डॉन 2' जैसी फिल्में शामिल है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 28वें दिन 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1099.72 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है. वहीं, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' ने 6वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 27.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 43.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---