यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट टल गई है. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. ऐसे में धुरंधर 2 का रास्ता अब साफ हो गया है. पहले ये फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज होनी थी. लेकिन अब यश इन दो फिल्मों का खेल खराब कर सकते हैं...पूरी खबर पढ़ें
---विज्ञापन---
Entertainment News LIVE Update in Hindi: 4 मार्च यानी होली के दिन ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर फैंस को चौंका दिया. इस पोस्ट में बताया गया, कि फिल्म अब तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी. नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. अब ये फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
सिनेमाघरों में इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन कमाई के मामले में ज्यादातर फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही हैं. चाहें बात ‘द केरल स्टोरी 2’ की हो या फिर ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की, बॉक्स ऑफिस पर तस्वीर कुछ खास अच्छी नहीं दिख रही. 27 फरवरी को रिलीज़ हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है. मंगलवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सोमवार के 2.50 करोड़ रुपये से बेहतर है. रविवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये बटोरे थे, जबकि ओपनिंग डे पर इसकी शुरुआत सिर्फ 75 लाख रुपये से हुई थी. अब तक पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 16.65 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. हालांकि, ये आंकड़े फिल्म के बजट और पब्लिसिटी के मुकाबले कम माने जा रहे हैं.
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद ये स्टार कपल अब अपनी नई जिंदगी के खूबसूरत पल फैंस के साथ भी शेयर कर रहा है. इसी कड़ी में दोनों का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है.
यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट टल गई है. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. ऐसे में धुरंधर 2 का रास्ता अब साफ हो गया है. पहले ये फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज होनी थी. लेकिन अब यश इन दो फिल्मों का खेल खराब कर सकते हैं...पूरी खबर पढ़ें
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आज 4 मार्च को हैदराबाद में धूमधाम से शुरू हो गया है. 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों ने शादी रचाई थी. रिसेप्शन का आयोजन हैदराबाद के मशहूर होटल ताज कृष्णा में किया गया है, जहां शाम से ही मेहमानों का आना शुरू हो गया. सोशल मीडिया पर रश्मिका-विजय की शानदार वीडियो सामने आई है.
https://www.instagram.com/reel/DVdwYzxkyBZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
Mahendra Bohra Passes Away: होली के पावन पर्व पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा था, वहीं अभिनेता करणवीर बोहरा के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. करणवीर के पिता, जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा अब इस दुनिया में नहीं रहे. अपने पिता के जाने के गम को साझा करते हुए करणवीर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो और पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने पिता को एक ऐसी 'दुर्लभ आत्मा' बताया, जिसने अपनी पूरी जिंदगी अपनी शर्तों पर, गरिमा के साथ और काम के प्रति समर्पित होकर जी. पिता को खोने के दर्द को बयां करते हुए करणवीर की इस पोस्ट ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
सिनेमाघरों में इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन कमाई के मामले में ज्यादातर फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही हैं. चाहें बात ‘द केरल स्टोरी 2’ की हो या फिर ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की, बॉक्स ऑफिस पर तस्वीर कुछ खास अच्छी नहीं दिख रही. 27 फरवरी को रिलीज़ हुई ‘द केरल स्टोरी 2’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है. मंगलवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सोमवार के 2.50 करोड़ रुपये से बेहतर है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
4 मार्च यानी होली के दिन ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर फैंस को चौंका दिया. इस पोस्ट में बताया गया, कि फिल्म अब तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी. नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. अब ये फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...