Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर्स को लेकर किया तीखा सवाल, बोलें- ‘हम हर रोज लाखों रील्स…’

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026 में ट्रोलर्स पर तीखा सवाल किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हाल ही में क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026 में शामिल हुए. यहां उन्होंने अवॉर्ड शो को संबोधित करते हुए आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात की. अभिषेक ने कहा, ‘हम हर रोज लाखों रील्स देखते हैं जिनमें लोग क्रिएटिव एक्ट करते हैं. वे हमारे डायलॉग्स, हमारे डांस, हमारी एक्शन, हमारी कॉमेडी को अलग तरीके से पेश करते हैं. कई बार तो वो इसे कई गुना बेहतर परफॉर्म करते हैं. आज वे इतने सशक्त हैं कि वे खुद को अपने हीरो, अपने आइडल के बराबर समझते हैं.’ इसी के साथ उन्होंने ट्रोलर्स पर तीखा सवाल किया और कहा, ‘कई लोग भीड़ से अलग दिखने के लिए हमें क्या करना चाहिए या कैसा होना चाहिए? यह कैसे तय किया जाए कि हम किसी फिल्म में एक्टिंग करने या इंटरनल फिल्म क्रिटिक बनने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं? मेरी बात मानिए. फंडामेंटल्स बनिए.’

इसके अलावा, आज फेमस भारतीय एक्टर प्रकाश राज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रकाश राज ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ दूरदर्शन के धारावाहिकों से की थी, जिसमें ‘बिसिलु कुदुरे’ और ‘गुड्डाडा भूथा’ शामिल हैं. कन्नड़ फिल्म ‘रणधीरा’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद साल 1992 में आई फिल्म ‘हरकेया कुरी’ से उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला. इसके बाद प्रकाश राज ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी दिए गए हैं. वहीं, आज फेमस एक्ट्रेस मधू का जन्मदिन है, जो इस साल अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. मधू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में आई अजय देवगन फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें कई फिल्में सुपरहिट साबित हुईं. फिलहाल, वो फिल्मी दुनिया से अभी दूर हैं.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मस्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 7वें दिन 57.09 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 47.70 करोड़ रुपये रहा. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 623.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 7 दिनों में दुनियाभर में 994.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

09:57 (IST) 26 Mar 2026
Entertainment News LIVE: एक्टर प्रकाश राज का 61वां जन्मदिन आज

आज फेमस भारतीय एक्टर प्रकाश राज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रकाश राज ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ दूरदर्शन के धारावाहिकों से की थी, जिसमें ‘बिसिलु कुदुरे’ और ‘गुड्डाडा भूथा’ शामिल हैं. कन्नड़ फिल्म ‘रणधीरा’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद साल 1992 में आई फिल्म ‘हरकेया कुरी’ से उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला. इसके बाद प्रकाश राज ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी दिए गए हैं.

https://www.instagram.com/reel/DV5YCqskvvj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:54 (IST) 26 Mar 2026
Entertainment News LIVE: अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर्स को लेकर किया तीखा सवाल

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हाल ही में क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026 में शामिल हुए. यहां उन्होंने अवॉर्ड शो को संबोधित करते हुए आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात की. अभिषेक ने कहा, ‘हम हर रोज लाखों रील्स देखते हैं जिनमें लोग क्रिएटिव एक्ट करते हैं. वे हमारे डायलॉग्स, हमारे डांस, हमारी एक्शन, हमारी कॉमेडी को अलग तरीके से पेश करते हैं. कई बार तो वो इसे कई गुना बेहतर परफॉर्म करते हैं. आज वे इतने सशक्त हैं कि वे खुद को अपने हीरो, अपने आइडल के बराबर समझते हैं.’ इसी के साथ उन्होंने ट्रोलर्स पर तीखा सवाल किया और कहा, ‘कई लोग भीड़ से अलग दिखने के लिए हमें क्या करना चाहिए या कैसा होना चाहिए? यह कैसे तय किया जाए कि हम किसी फिल्म में एक्टिंग करने या इंटरनल फिल्म क्रिटिक बनने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं? मेरी बात मानिए. फंडामेंटल्स बनिए.’

First published on: Mar 26, 2026 08:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.