Live Updates
22:58 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: अयान से शादी करना चाहती हैं फरहाना भट्ट

‘बिग बॉस 19’ की बेहद चर्चित कंटेस्टेंट रहीं फरहाना भट्ट लगातार इंटरव्यू दे रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वह इन तीन कंटेस्टेंट्स बसीर अली, अयान लाल और अभिषेक बजाज में से किसे अपना दोस्त, किसे डेट और किससे शादी करना चाहेंगी? इस सवाल पर फरहाना के जवाब ने सभी को हैरान कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर…

22:41 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: धुरंधर फिल्म में शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना को खाने पड़े थे 7 थप्पड़

धुरंधर फिल्म के एक सीन की शूटिंग के लिए सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना को 7 बार थप्पड़ मारा था. दरअसल थप्पड़ वाले सीन के लिए 7 रीटेक लेने पड़े थे. पूरी खबर यहां पढ़ें…

20:35 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Dhurandhar ही नहीं ये 4 बॉलीवुड फिल्में भी गल्फ देशों में हो चुकी हैं बैन

‘धुरंधर’ पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म नहीं है, जिसे गल्फ देशों में बैन कर दिया गया हो. इससे पहले भी कई मूवीज को इन देशों में रिलीज नहीं किया गया है. इन फिल्मों में सलमान खान की टाइगर 3, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर, मनोज बाजपेयी की गैंग्स ऑफ वासेपुर और यामी गौतम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आर्टिकल-370’ भी शामिल हैं.

20:11 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: अक्षय खन्ना से इस डायरेक्टर को लगता था डर

अक्षय खन्ना को लेकर बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर करण जौहर ने बड़ा खुलासा किया. करण ने कहा कि उन्हें अक्षय से डर लगता था. उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि अक्षय बचपन में थोड़े रूड स्वभाव के थे. यहां पढ़ें पूरी खबर…

18:50 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक- अ फेयरी टेल’ के बीच अगले साल बॉक्स आफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें…

17:58 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली मूवीज

Year Ender 2025: साल 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली मूवीज में सैयारा पहले नंबर पर है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

15:12 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूट कर रोईं हेमा मालिनी

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने दिल्ली में 11 दिसंबर को एक अलग प्रार्थना सभा रखी. यहां धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी फूट-फूट कर रोने लगी. उन्होंने कहा कि उन दोनों का प्यार सच्चा था. पढ़ें पूरी खबर…

13:44 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर?

जेपी दत्ता की मल्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर मूवी के टीजर रिलीज डेट का ऐलान किया है. मेकर्स ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ का टीजर 16 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा.

12:35 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: धनुष ने खास अंदाज में किया एक्स ससुर रजनीकांत बर्थडे विश

रजनीकांत के एक्स दामाद और साउथ फिल्मों के स्टार धनुष ने का एक सोशल मीडिया पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में धनुष ने अपने एक्स ससुर रजनीकांत को बर्थडे विश किया है. अपनी इस पोस्ट में धनुष ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो थलाइवा.’

11:22 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: पीएम मोदी ने Rajinikanth को किया बर्थडे विश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के खास मौके पर बधाई. उनकी फिल्मों और काम ने कई पीढ़ियों को आकर्षित किया है.’

10:06 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की कैसी रहेगी ओपनिंग?

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की ओपनिंग कैसी रहेगी. ये जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…

08:54 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की परेशानी

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने एक बार फिर अपनी परेशानी पर खुलकर बात की है. सुनैना ने इस बार अपनी सोशल एंग्जाइटी के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि लोगों के बीच जाने में उन्हें कैसा महसूस होता है. पढ़ें पूरी खबर…

08:10 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी आज

आज ‘बिग बॉस 13’ के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की भी आज बर्थ एनिवर्सरी है. सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी एक्टिंग का जलवा दिखाया. लेकिन साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

07:20 (IST) 12 Dec 2025
Entertainment News LIVE: सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन आज

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज का दिन रजनीकांत के फैंस के लिए बहुत ही खास हैं. रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 में आई तमिल फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से की थी. फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत ने कुली सहित कई नौकरियां की. बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में उन्होंने बस कंडक्टर के तौर पर काम किया था. रजनीकांत ने अपने 50 साल के करियर में 169 फिल्में दी हैं.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: 'धुरंधर' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म नहीं है, जिसे गल्फ देशों में बैन कर दिया गया हो. इससे पहले भी कई मूवीज को इन देशों में रिलीज नहीं किया गया है. इन फिल्मों में सलमान खान की टाइगर 3, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर, मनोज बाजपेयी की गैंग्स ऑफ वासेपुर और यामी गौतम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आर्टिकल-370' भी शामिल हैं.

जेपी दत्ता की मल्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर मूवी के टीजर रिलीज डेट का ऐलान किया है. रजनीकांत के एक्स दामाद और साउथ फिल्मों के स्टार धनुष ने का एक सोशल मीडिया पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में धनुष ने अपने एक्स ससुर रजनीकांत को बर्थडे विश किया है.

---विज्ञापन---

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज का दिन रजनीकांत के फैंस के लिए बहुत ही खास हैं. रजनीकांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1975 में आई तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से की थी. फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत ने कुली सहित कई नौकरियां की. बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में उन्होंने बस कंडक्टर के तौर पर काम किया था. रजनीकांत ने अपने 50 साल के करियर में 169 फिल्में दी हैं. आज 'बिग बॉस 13' के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की भी आज बर्थ एनिवर्सरी है. सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी एक्टिंग का जलवा दिखाया. लेकिन साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 7वें दिन 27 करोड़ की कमाई की. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक कुल 207.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, 'Dhurandhar' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 306.25 करोड़ रुपये हो गया है. दूसरी तरफ कृति सेनन और धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' ने भारत में 108.85 करोड़ कमाई कमाए हैं. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 148.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ...

---विज्ञापन---