---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: The 50 की भव्या सिंह ने Divya Agarwal को कहा ‘गोल्ड डिगर’, शादी पर उठे सवालों से शो में मचा हड़कंप

Entertainment News in Hindi Live: The 50 के एपिसोड के दौरान भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल को जमकर खरी खोटी सुनाई है. भव्या ने इस बीच दिव्या को गोल्ड डिगर तक कहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live

Entertainment News Live Update in Hindi: रियलिटी शो द 50 की शुरुआत 1 फरवरी से हो चुकी है. इस शो के बैल और बुद्धि टास्क के बाद भव्या ने दिव्या पर अपनी भड़ास निकाली जब दिव्या ने अर्चना गौतम को लेकर कहा कि उसके पास बुद्धि नहीं है. दिव्या की ये बात अर्चना की दोस्त भव्या भड़क गई थीं. इसके बाद दोनों के बीच बहस तब शुरू हुई जब टास्क खत्म होने के बाद दिव्या वॉशरूम पहुंची और वहां पर भव्या से टिश्यू मांगा. लेकिन भव्या ने देने से इनकार कर दिया. हालांकि बाद में दिव्या बेडरूम में जाकर रिद्धि के आगे रोने लगी.

इसके बाद भव्या वहां पहुंची और गुस्से से कहने लगीं,"ये इतनी नकली लड़की है, कोई हैरानी नहीं है कि लोग इसे गोल्ड डिगर कहते हैं और मैंने इससे पॉ़डकास्ट में पूछा था कि, चाहे रिकॉर्ड देख लेना कि कभी रियलिटी शो करोगे? इसने बोला था कि नहीं, मैं बिग बॉस जीत चुकी हैं. क्या उखाड़ लिया तुमने. तुमने कुछ नहीं किया जिंदगी में फेक औरत है. इसके आगे भव्या ने कहा, "दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर पर फूटे थे और मैंने फोड़े थे. आज तक कभी मैंने बोला नहीं और कभी पॉडकास्ट पर भी नहीं बोला. कभी बोलूंगी नहीं, क्योंकि इनका खुद का फैमिली मैटर था और इसने मुझे इन्वॉल्व किया. भीख मांगती थी लोगों से घर आ जाओ, मिल लो, ये अपने पति से अलग रहती है."

---विज्ञापन---

मर्दानी 3 के कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी. बॉर्डर 2 के क्रेज के बीच मूवी ने पहले दिन 4 करोड़ कमाए थे.वहीं, फिल्म धीमी रफ्तार से चल रही है, लेकिन उसके बाद भी यह ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 10वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से मूवी ने अभी तक 35.65 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---