Live Updates
13:04 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment Live News: 'शादियां टूट रहीं हैं...' गोविंदा-सुनीता के विवाद में कूदी कश्मीरा शाह

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी है. कश्मीरा ने टूटते रिश्तों और शादियों में धोखे को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को गोविंदा और सुनीता के बीच चल रहे विवाद से जोड़ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:45 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News Live: पवन सिंह से शादी करना चाहती हैं आम्रपाली दुबे?

Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को मजाक-मजाक में शादी का ऑफर दे दिया. शो के दौरान पवन सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ और अकेलेपन पर भी दिल खोलकर बात की. पूरी खबर यहां पढ़ें…

11:53 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment Live News:पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर और आयजा खान लेंगे तलाक!

पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी दानिश तैमूर और आयजा खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. इन अटकलों के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं, जिनमें ‘हमराही’ की स्क्रीनिंग में आयजा का शामिल न होना, शादी की सालगिरह पर दोनों का कोई पोस्ट शेयर न करना और आयजा द्वारा दानिश के साथ तस्वीरें हटाने का दावा शामिल है. हालांकि, दानिश तैमूर और आयजा खान की ओर से तलाक की खबरों की अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:08 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News Live: प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का इस तारीख को होगा प्रीमियर

अगर आपको प्राइम वीडियो की ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का इंतजार है तो ये अब जल्द ही खत्म होने वाला है. दरअसल प्राइम वीडियो ने इस सीरीज का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 11 सितंबर को करने का ऐलान किया है. इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में डब्स और अंग्रेजी सहित कई इंटरनेशनल लैंग्वेजेस में सबटाइटल्स के साथ देखा जा सकेगा.

10:41 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment Live News:बेटी की विदाई पर फूट-फूटकर रोया ये एक्टर, भावुक कर देगा वीडियो

बैंडला गणेश की बेटी जननी बैंडला ने 16 अगस्त को सूर्या तेजा चिलुकुरी के साथ तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की. शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. अब जननी की विदाई का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बैंडला गणेश बेटी का हाथ सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोते नजर आए. पिता और बेटी के इस भावुक पल ने सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:39 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News Live: 'स्पाइडर-मैन' की 19वें दिन भी धुआंधार कमाई

Spider Man Box Office Collection Day 19: हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 19वें दिन भारत में करोड़ों का कारोबार किया. टॉम हॉलैंड स्टारर यह फिल्म अब तक देश में 469 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:27 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News Live: 'बटवारा 1947' को मंडे टेस्ट में लगा झटका

Batwara 1947 Box Office Collection Day 4: सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी जैसे बड़े स्टार्स से सजी फिल्म ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. थिएटर्स में अच्छी शुरुआत करने के बाद अब चौथे दिन मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई को बड़ा झटका लगा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

09:56 (IST) 18 Aug 2026
Entertainment News Live: करोड़ों के कर्ज में डूबे थे सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने ₹56 करोड़ के कर्ज और जुहू बंगले की ई-नीलामी के नोटिस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि अपनी निर्देशित फिल्मों के फ्लॉप होने से उन पर यह कर्ज चढ़ गया था, लेकिन कठिन वक्त में भी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं खोई.

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर पर खुलकर बात की है, जब वे लगभग ₹56 करोड़ के भारी कर्ज में डूब गए थे. अपनी निर्देशित फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के कारण उन पर यह आर्थिक संकट आया था, जिसके चलते उनके जुहू वाले बंगले की नीलामी तक की नौबत आ गई थी. हाल ही में एक पॉडकास्ट में सनी देओल ने बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं खोई और पैसों को खुद पर हावी नहीं होने दिया. 'गदर 2' की सफलता के बाद वे अब फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं.

रणवीर शौरी का आज जन्मदिन

बॉलीवुड के दमदार और बहुप्रतिभाशाली अभिनेता रणवीर शौरी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एक्टिंग से पहचान बनाने वाले रणवीर शौरी ने 'भेजा फ्राई', 'खोसला का घोसला' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है. फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी और रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के जरिए भी उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है. आज 18 अगस्त को उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और मनोरंजन जगत की हस्तियां सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रही हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Batwara 1947 and Awarapan 2 Box Office Collection)

सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पस्त होती नजर आई. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने चौथे दिन सबसे कम 2 करोड़ का नेट बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये हो गया है. इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. हालांकि रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है. वहीं, भारत में फिल्म 100 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…