Entertainment News LIVE Update in Hindi: शनिवार को मुंबई में हुए RSS के शताब्दी समारोह में सलमान खान और रणबीर कपूर शामिल हुए थे. हालांकि इस कार्यक्रम में अनन्या पांडे और विक्की कौशल भी नजर आए थे. इस दौरान अनन्या पांडे सूट पहने हुए नजर आईं. इस समारोह में शिल्पा शेट्टी और करण जौहर भी शामिल हुए हैं.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है. मुंबई की एक अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. साथ में फिल्म के खिलाफ दायर दिवंगत गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी की अंतरिम राहत को भी खारिज कर दिया. हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने दावा किया था कि ये फिल्म उसके पिता के जीवन पर आधारित है.
---विज्ञापन---
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरलल रहा है. सलमान और रणबीर का ये वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल ये वीडियो शनिवार को मुंबई में हुए RSS के शताब्दी समारोह का है, जहां RSS के प्रमुख मोहन भगवत के भाषण में सलमान खान और रणबीर कपूर पूरी तरह से मग्न नजर आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में सलमान और रणबीर के अलावा जाने-माने फिल्ममेकर सुभाष घई और लेखक प्रसून जोशी मौजूद नजर आए.
---विज्ञापन---
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर जयदीप अहलावत का आज जन्मदिन है. जयदीप अहलावत इस साल अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. जयदीप बचपन में भारतीय सेना में अधिकारी बनना चाहते थे. जयदीप ने साल 2010 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' में विलेन के किरदार से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कीथी,. जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान वेब सीरीज से मिली.
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 301.50 करोड़ की कमाई कर ली है. ‘Border 2’ ने दुनिया भर में अब तक 412 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ...