Live Updates
16:53 (IST) 26 Nov 2025
Entertainment News LIVE: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और PM इमरान खान की हत्या? इस हसीना संग था अफेयर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर चौंकाने वाला दावा सामने आया है. बताया जा रहा है कि जेल में टॉर्चर के बाद उनकी हत्या कर दी गई है. बलूचिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट के जरिए दावा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और आसिम मुनीर की साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया है. इमरान खान का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जुड़ चुका है. 70s की ये अदाकारा भी उनकी दीवानी थी…आगे पढ़ें

15:12 (IST) 26 Nov 2025
Entertainment News LIVE: कुनिका सदानंद ने किस कंटेस्टेंट को कहा विक्टिम कार्ड खेलती है

‘बिग बॉस 19’ से बेघर हुए कुनिका सदानंद का एक बयान वायरल हो रहा है. जहां कुनिका ने शो के एक कंटेस्टेंट को लेकर कहा कि उसे विक्टिम कार्ड खेलना पसंद है. पढ़ें पूरी खबर…

14:20 (IST) 26 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'किस किस को प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडियन कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. ट्रेलर देखने के बाद आप अपनी हंसी चाहकर भी नहीं रोक पाएंगे. फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

13:00 (IST) 26 Nov 2025
ये कंटेस्टेंट बना Bigg Boss 19 का पहला फाइनलिस्ट

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में गौरव खन्ना ने बाजी मार ली और सीजन का पहला फाइनलिस्ट बन गया. इसके साथ ही वह घर के आखिरी कैप्टन भी बन गए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

12:06 (IST) 26 Nov 2025
Entertainment News LIVE: मेकर्स ने शेयर किया 'वाराणसी' का BTS वीडियो

फिल्म ‘वाराणसी’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जो इस समय काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महेश बाबू बैल पर बैठ कर अपनी एंट्री सक्वेंस को शूट कर रहे हैं.

11:33 (IST) 26 Nov 2025
Bigg Boss 19: इस कंटेस्टेंट के लिए आधी रात को उठे प्रणित मोरे

पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इसमें प्रणित मोरे की काइंडनेस और केयरिंग नेचर की झलक दिखाई दे रही है. पढ़ें पूरी खबर…

10:22 (IST) 26 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' से एविक्ट हुए कंटेस्टेंट्स का हुआ रीयूनियन

‘बिग बॉस 19’ के घर से बेघर हुए सभी कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ. जिसका एक वीडियो नेहल चुडासमा ने शेयर किया है. इस वीडियो में मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार और नीलम गिरी एकसाथ दिखाई दे रहे हैं.

09:21 (IST) 26 Nov 2025
Entertainment News LIVE: स्मृति मंधाना के पापा को मिली अस्पताल से छुट्टी

भारतीय स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पापा श्रीनिवास मंधाना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इसके अलावा डॉक्टर्स ने श्रीनिवास मंधाना की हेल्थ अपडेट भी शेयर की है. पढ़ें पूरी खबर…

08:21 (IST) 26 Nov 2025
Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19 में ‘टिकट टू फिनाले’ की जंग

टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में घरवालों के बीच ‘टिकट टू फिनाले’ की जंग देखने को मिल रही है. इस दौरान अशनूर कौर, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना के बीच एक तीखी बहस होती नजर आई.

08:19 (IST) 26 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 37 साल हुए कंगना रनौत के ऑनस्क्रिन पति

पंजाबी सुपरस्टार जस्सी गिल का भी जन्मदिन है. ‘पंगा’ स्टार जस्सी गिल आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फिल्म ‘पंगा’ से जस्सी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया. इसमें उन्होंने कंगना रनौत के पति का किरदार निभाया था.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या को लेकर दावा सामने आया है, जो बलूचिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए किया है. बॉलीवुड की हसीना अदाकारा का नाम इमरान खान संग जुड़ चुका है. दोनों के एक दूसरे को काफी दिनों तक डेट भी किया था. कॉमेडियन कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया गया है.

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इन दिनों अर्जुन रामपाल अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' के प्रमोशन को लेकर बीजी है. अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म 'मोक्ष' से की थी. अर्जुन रामपाल के अलावा, आज पंजाबी सुपरस्टार जस्सी गिल का भी जन्मदिन है. 'पंगा' स्टार जस्सी गिल आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर की फिल्म '120 Bahadur' ने 5वें दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 13 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, 'Mastiii 4' ने 5वें दिन 1.60 करोड़ कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 11.70 करोड़ कमाई की है.

वहीं, टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में घरवालों के बीच ‘टिकट टू फिनाले’ की जंग देखने को मिल रही है. इस दौरान अशनूर कौर, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना के बीच एक तीखी बहस होती नजर आई. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…