Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'धुरंधर' के सेट की BTS तस्वीरें शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने सिनेमैटोग्राफर और एडिटर की तारीफ की. आदित्य धर ने अपने सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा और एडिटर शिवकुमार पणिक्कर की तारीफ करते हुए लंबा मैसेज पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं.
आज हिन्दी सिनेमा के दिग्गज स्टार जितेंद्र का जन्मदिन था. इस साल एक्टर अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जितेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 1967 में आई फिल्म 'फर्ज' से मिली थी. इसके बाद जितेंद्र ने 39 साल तक फिल्मों में काम किया और एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दीं.
---विज्ञापन---
रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 19वें दिन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,023.77 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म दुनियाभर में 1,622.72 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---