Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनके फैंस ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है. दरअसल, सलमान खान के जन्मदिन पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक जगमगा उठा. बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लाइट्स के जरिए सलमान के मशहूर किरदारों की तस्वीरें दिखाई गईं. इसके साथ लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे भाई.' इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का आज जन्मदिन है. सलमान आज अपना 60वां जन्मदिन दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सलमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी. इस फिल्म में उन्होंने रेखा के छोटे देवर का किरदार निभाया था. इसके अगले साल ही सलमान की बतौर हीरो पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. सलमान ने अपने 37 साल के करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. जल्द ही सलमान फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' से पर्दे पर तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं.
वहीं, दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' धमाला मचा रही है. फिल्म ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 648.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. 'Dhurandhar' ने दुनियाभर में अब तक 1003 करोड़ के नोट छाप लिए हैं. वहीं, दूसरी तरफ एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri' ने दूसरे दिन 5 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 12.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…