Entertainment News LIVE Update in Hindi: सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी धर्मेंद्र को अपनी श्रद्धांजलि दी है. इसका वीडियो सामने आया है. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने एक्टर के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल ने भी धर्मेंद्र के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. एक्टर को श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन भी श्मशान घाट पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है.' सलमान खान दिग्गज स्टार धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे हुए हैं.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और फिल्मों के जाने माने राइटर सलीम खान का आज जन्मदिन है. इस साल सलीम खान अपना 90वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने 'शोले' और 'जंजीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है. सलीम खान के अलावा आज फेमस 'काटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का जन्मदिन है. इसी साल जून में उनका निधन हो गया. इसके अलावा, Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर की फिल्म '120 Bahadur' ने भारत में अब तक कुल 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म 'Mastiii 4' ने अब तक कुल 8.50 करोड़ का बिजनेस किया है.
---विज्ञापन---
वहीं, टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस बार के वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद घर से बेघर हो गईं हैं. इसी बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें तान्या मित्तल ने बिग बॉस से खुद को छोड़कर पूरे घर को नॉमिनेट करने की बात कही है. इसके बाद तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच एक तीखी बहस देखने को मिली. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---