आलिया भट्ट स्टारर देश की पहली फीमेल स्पाई मूवी ‘अल्फा’ अपनी कहानी को लेकर चर्चा में है. दिलचस्प बात यह है कि इस बड़े बजट की फिल्म के लेखक उदय चोपड़ा हैं. एक्टिंग की दुनिया में नाकाम रहने के बाद उदय अब बतौर राइटर बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी इन दिनों पति वीर साहू के साथ चल रहे कानूनी विवाद को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. दिल्ली की एक कोर्ट से घरेलू हिंसा के मामले में अंतरिम राहत मिलने के बाद, सपना चौधरी की 50 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की चर्चाएं तेज हो गई हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मां बहन’ की सफलता के बीच मशहूर कंटेंट क्रिएटर से एक्ट्रेस बनीं धारणा दुर्गा ने इतिहास रच दिया है. आईएमडीबी (IMDb) की इस हफ्ते की ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज’ की लिस्ट में धारणा दुर्गा ने लंबी छलांग लगाते हुए माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और सलमान खान जैसे बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Collection: सिनेमाघरों में राम चरण स्टारर एक्शन-थ्रिलर ‘पेद्दी’ का दबदबा सातवें दिन भी कायम है. फिल्म अब 270 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है, जबकि इसके सामने वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने भी धीमी लेकिन मजबूत रफ्तार से 50 करोड़ का ग्रॉस आंकड़ा पार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
प्रणित मोरे के कॉमेडी शो में ‘370 रुपये की बिरयानी’ को लेकर किया गया एक रिमार्क अब विवादों में आ गया है. जहां अब इस विवाद पर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का भी गुस्सा फूटा है. उन्होंने प्रणित को फटकार लगाई और शो बंद करने की मांग की. रश्मि के अनुसार, बिना कंटेंट की ऐसी बातें कॉमेडी नहीं हैं. इस मामले में अब तक कई सितारे विरोध दर्ज करा चुके हैं.
Entertainment News Live In Hindi: कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी को लेकर किया गया एक रिमार्क अब बड़े विवाद में बदल गया है. शो में हिमांशु जांगरा नामक युवक द्वारा महिला पर की गई अभद्र टिप्पणी और उस पर प्रणित की प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर पैदा कर दी है. रीम शेख और उर्फी जावेद के बाद अब मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. रश्मि ने प्रणित को 'कलाकार' मानने से इनकार करते हुए कहा कि उनमें क्रिएटिविटी की कमी है. उन्होंने इस शो को तुरंत बंद करने की मांग करते हुए इसे कला जगत के लिए अपमानजनक बताया है.
IMDb की लिस्ट में इस नई एक्ट्रेस का जलवा
इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) हर हफ्ते दर्शकों की दिलचस्पी के आधार पर भारतीय कलाकारों और फिल्ममेकर्स की एक लिस्ट जारी करता है. 4 जून 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'मां बहन' के बाद धारणा दुर्गा इस ग्लोबल लिस्ट में सीधे 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं. दिलचस्प बात यह है कि धारणा ने इस रेस में शाहरुख खान (7वें), रणवीर सिंह (8वें), थलपति विजय (10वें), सलमान खान (11वें) और राम चरण (18वें) जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी पछाड़ दिया है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Peddi vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai vs Bandar)
बॉक्स ऑफिस पर बुधवार के जो नए आंकड़े सामने आए हैं, उसने सिनेमाघरों में चल रही जंग को और भी मजेदार बना दिया है. एक तरफ साउथ के मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचा रही है, जिसके आगे बड़ी-बड़ी फिल्में पानी मांगती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के युवा स्टार वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इस आंधी के सामने डटकर अपनी आधी सेंचुरी पूरी कर चुकी है. इसी बीच बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' भी है, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…