Entertainment News Live In Hindi: फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उन पर बैन लगा दिया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री हैरान है. अब इस विवाद में जाने-माने फिल्ममेकर संजय गुप्ता की एंट्री हुई है. उन्होंने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन करते हुए फेडरेशन के इस फैसले को पूरी तरह बेतुका और गलत बताया है. संजय गुप्ता ने तीखे सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर एक कलाकार पर इस तरह के बैन का क्या मतलब बनता है?
चंकी पांडे भी हुए थे बैन
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' विवाद के बीच अब दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे ने अपने अतीत का एक दिलचस्प और चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है. चंकी पांडे ने खुलासा किया कि साल 1987 में, जब उनका करियर बिल्कुल शुरुआती दौर में था, तब उन पर भी एक हफ्ते का बैन लगाया गया था. अभिनेता ने बताया कि इस प्रतिबंध की वजह कोई निजी विवाद नहीं, बल्कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री में चल रही एक बड़ी हड़ताल थी. रणवीर सिंह पर लगे बैन के बाद चंकी पांडे का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
तलाक की खबरों पर सपना चौधरी के पति ने तोड़ी चुप्पी
मशहूर डांसर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की 6 साल पुरानी शादी टूटने की खबरों पर आखिरकार विराम लग गया है. तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए वीर साहू ने इंस्टाग्राम पर महज 2 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने सटायर (व्यंग्य) वाले अंदाज में कैप्शन लिखा- "बोलो मीडिया माता की जय. बहुत अच्छा. बढ़िया है, खींच कर रखो काम." इस मजाकिया पोस्ट के जरिए वीर ने साफ संदेश दे दिया है कि मीडिया बिना वजह उनकी शादी टूटने की झूठी और मनगढ़ंत खबरें चला रहा है.