Entertainment News LIVE Update in Hindi: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा रात करीब 12:45 बजे की गई गोलीबारी की घटना के ग्यारह दिन बाद, मुंबई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए कथित आपराधिक साजिश की जांच तेज कर दी है. इस मामले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

एक्टर और फिल्म मेकर रजत कपूर आज यानी 11 फरवरी को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. मुश्किल दिनों से गुजरे रजत कपूर आज एक जाना-माना नाम है. इन्होंने अपने दोस्तों से पैसे उधार लेकर 'रघु रोमियो' नाम की एक फिल्म बनाई थी. जहां ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई, लेकिन इस फिल्म ने बाद में नेशनल अवॉर्ड जीता था. वहीं आज एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का भी जन्मदिन है.

---विज्ञापन---

वहीं, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के कलेक्शन की बात करें तो दोनों ने मंगलवार को सोमवार के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है. 'मर्दानी 3' ने 12वें दिन यानी मंगलवार को Sacnilk के अनुसार, लगभग 2.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं 'बॉर्डर 2' की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 2.84 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल भारतीय कलेक्शन 314.59 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---