Entertainment News LIVE Update in Hindi: एटली और अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'राका' का जब से पहला पोस्टर रिलीज हुआ. तब से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई. फिल्म 'राका' का बेसब्री करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी शामिल हो गया है. एटली के साथ फिल्म 'जवान' में काम करने वाले शाहरुख ने अपने X अकाउंट पर 'राका' को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. शाहरुख ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अल्लू… पोस्टर बेहद दिलचस्प और शानदार है, बिल्कुल आपकी तरह. आप लोगों ने जो कमाल किया है, उसे देखने का बेसब्री से इंतजार है. यह अनुभव… एटली के शब्दों में कहें तो- मास…मास…मास… होगा!! राका बेहद रोमांचक लग रही है, ऑल द बेस्ट!!'
आज हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेड कर रही हैं. जया बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1963 में आई सत्यजीत रे की फिल्म 'महानगर' से की थी. लेकिन जया बच्चन को लोगों के बीच पहचान साल 1971 में आई फिल्म 'गुड्डी' से मिली, जिसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा, वो साल 2004 से समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं.
---विज्ञापन---
रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 21वें दिन सिर्फ 7.90 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1041.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा फिल्म ने 1,653.67 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---