टीवी इंडस्ट्री से एक और रिश्ते के टूटने की खबर सामने आई है. हाल ही में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में 7वें दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. इस बार शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक सुनीता आहूजा का गुस्सा फूट पड़ा.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट संग बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की. इसी बीच आमिर खान और गौरी के बीच उम्र का अंतर आपको हैरान कर देगा.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे समारोह में रजिस्टर मैरिज कर ली. इसी बीच सलमान खान का एक पुराना बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है. रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने बंपर कलेक्शन करते हुए घरेलू बाजार के साथ-साथ वर्ल्डवाइड मार्केट में भी कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
हिंदी सिनेमा के ‘पॉवरहाउस’ कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू कर दर्शकों के दिलों पर छाने वाले रणवीर ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के साथ ‘सिम्बा’ और ‘पद्मावत’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वे अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अनोखे अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. दोनों लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे. आखिरकार, 5 जुलाई को कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली. यह आमिर खान की तीसरी और गौरी स्प्रैट की दूसरी शादी है. शादी के बाद अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसी बीच कपल की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
आने वाले सप्ताह में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. 6 से 12 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुल 8 नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देंगी. आइए जानते हैं इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के अलग होने की उड़ रही अफवाहों पर आखिरकार इस स्टार कपल ने चुप्पी तोड़ दी है. दोनों ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर साफ किया कि तलाक की ये खबरें 100% झूठी हैं. इस वीडियो के जरिए कपल ने अफवाहों पर विराम लगाने के साथ ही एक ज्योतिष ऐप का प्रमोशन भी कर दिया.
Entertainment News Live In Hindi: टीवी जगत के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी थी. दावा किया जा रहा था कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनकी शादी टूटने की कगार पर है. अब इस पूरे विवाद पर प्रिंस और युविका ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है. दोनों ने एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए इन खबरों को 100% झूठा और अफवाह बताया है. खास बात यह है कि इस वीडियो के जरिए कपल ने न सिर्फ ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, बल्कि एक ज्योतिष ऐप का प्रमोशन भी कर डाला.
रणवीर सिंह का आज जन्मदिन
बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और वर्सटाइल अभिनेताओं में शुमार रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले रणवीर ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है. उनकी फिल्म फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने तो बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ रणवीर सिंह अपने यूनीक फैशन सेंस और कमाल की स्क्रीन प्रेजेंस के लिए भी जाने जाते हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha and Welcome To The Jungle collection)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके कुल 7,439 शोज चले. तीन दिनों में ‘अल्फा’ ने भारत में कुल 34 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 58.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. आलिया भट्ट की नई फिल्म 'अल्फा' की रिलीज के बावजूद फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है. 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹9.75 करोड़ का धमाकेदार नेट कलेक्शन किया है. इस तरह भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹114.90 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…