बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) और उनकी पोती सारा एक्ट्रेस अली खान (Sara Ali Khan) मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाते हुए दिखीं. बता दें सारा अली खान इन दिनों अपनी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं. इसी दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं.
वीडियो में दिख रही ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि कुब्रा खान (Kubra Khan) हैं, जिन्हें कई चर्चित पाकिस्तानी सीरियल में काम किया है. कुब्रा पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 16 जून को उन्होंने लंदन में अपना 33वां जन्मदिन मनाया और इस सेलिब्रेशन से उनका सारा और शर्मिला टैगोर संग वीडियो सामने आया है.
बॉलीवुड एक्टर ओम की पहली पत्नी और फिल्ममेकर सीमा कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब ओम पुरी साहब से रिश्ते खराब हुए और उनकी जिंदगी में कोई और आ गया, तब मैं गर्भवती थी. मैं अपनी मां के साथ रहने के लिए राजस्थान चली गई.’ पढ़ें पूरी खबर…
अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में रोहित शेट्टी ने लिखा, “हेक्टिक, थका देने वाला, फिजिकली चैलेंजिंग… लेकिन एक शानदार शेड्यूल का समापन. मैं गर्व के साथ अपने दर्शकों से कह सकता हूं कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ये सीजन पहले कभी नहीं देखा गया होगा. केप टाउन से मुंबई वापसी. एक्शन जारी रहेगा.” इसी के साथ रोहित ने इसकी पुष्टि कर दी कि खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग पूरी कर ली गई है और वो अब मुंबई वापस लौट रहे हैं.
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और आखिरकार दोनों अलग हो गए. हालांकि, 22 साल बाद अब ये जोड़ी अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं. पढ़ें पूरी खबर…
आपने अबतक कई फ्लॉप फिल्मों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो थिएटर्स में महज 15 मिनटों के भीतर सिमट गई. ये फिल्म 44 साल पहले आई और इसमें हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन एक्टर शक्ति कपूर लीड रोल में नजर आए थे. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें
साल 2026 के करीब छह महीने बीत चुके हैं और इस दौरान सिनेमाघरों में कई बड़ी भारतीय फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और रिकॉर्डतोड़ कमाई भी की है. आज हम साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों के बारे में बात करेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर…
भोजपुरी सिनेमा में हर महीने कई फिल्में और गाने रिलीज होते हैं. इनमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करती हैं, जबकि कुछ फ्लॉप साबित होती हैं. आज हम एक ऐसी भोजपुरी फिल्म की बात कर रहे हैं, जो महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर करीब 600 प्रतिशत का मुनाफा कमाने में सफल रही. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने 9 पुरस्कार भी अपने नाम किए. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…
साउथ सुपरस्टार यश अपनी नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया. केजीएफ सुपरस्टार यश आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्म से धमाका मचाने वाले हैं. साल 2026 और 2027 में वो एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाले हैं. आइए उनकी 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें
डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली सिमरन खान ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने शो के ही एक पूर्व कंटेस्टेंट और मशहूर कोरियोग्राफर सचिन शर्मा पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. सिमरन ने बताया कि कैसे एक मुलाकात के बाद सचिन ने उन्हें अपने घर बुलाया और वहां उनके साथ एक बेहद शर्मनाक हरकत की. इस खुलासे के बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
रियलिटी शो बिग बॉस से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जो दर्शकों के दिमाग में हमेशा घूमते रहते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने इन सभी सवालों के बेबाक जवाब दिए हैं. उन्होंने बताया कि कैमरों के पीछे घर का माहौल कैसा होता है और कंटेस्टेंट्स के बीच क्या-क्या होता है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर सारा श्रेय हीरो को ही मिलता है, लेकिन भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा विलेन भी रहा है जिसका स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं था. हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी की, जिन्होंने पर्दे पर खलनायक की परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया था. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजयेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज में जमीन विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर….
बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है और अब इनकी खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं. इन प्री-वेडिंग समारोहों में संजय कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है. वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनके माता-पिता पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. आज हम ऐसे ही एक कलाकार की बात कर रहे हैं, जिनके पिता हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन थे. हालांकि, उन्होंने अभिनय के बजाय संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाया और आज वह देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में गिने जाते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री, कलाकार अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. कई बार एक्टर्स अपने रिश्तों, शादी, तलाक या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसी वजहों से चर्चा में रहते हैं. आज हम एक ऐसे अभिनेता की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी. इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी पत्नी उन्हें ‘भाई’ कहकर बुलाती थीं. आइए जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प वजह. यहां पढ़ें पूरी खबर…
Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: ‘कॉकटेल 2’ ने अपने पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. फिल्म ने केवल तीन दिनों में घरेलू बाजार में बंपर कमाई की है और साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग इस वक्त हैदराबाद में जोरों पर है. निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिल्म को खास बनाने में जुटे हैं. थिएटर के बाद अब इस फिल्म का एक अहम सीन हैदराबाद की चंचलगुड़ा जेल में शूट किया गया है, जिसके बाद से फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.
Entertainment News Live In Hindi: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली धमाकेदार फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में बहुत तेजी से चल रही है. हाल ही में एक पुराने थिएटर में शूटिंग करने के बाद, अब प्रभास हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल पहुंचे हैं. जेल के पास से प्रभास की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. 'स्पिरिट' मार्च 2027 में रिलीज होगी.
थलपति विजय का आज जन्मदिन
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और फैंस के दिलों पर राज करने वाले थलपति विजय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर दुनिया भर से उनके फैंस और फिल्मी हस्तियां उन्हें बधाई दे रहे हैं. विजय ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग, जबरदस्त डांस और दमदार एक्शन से तमिल सिनेमा को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया है. हाल ही में राजनीति में कदम रखने के बाद इस साल उनका यह जन्मदिन और भी खास हो गया है. उनकी आने वाली फिल्म को लेकर भी फैंस में भारी उत्साह है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Cocktail 2 Box Office Collection)
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के कारण फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर छप्परफाड़ कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…