Entertainment News Live In Hindi: साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को रिलीज होने वाली है, जिसने नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हालांकि, रिलीज से पहले मेकर्स को आमिर खान की 2000 करोड़ी फिल्म 'दंगल' का डर सता रहा है. प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोल्ला ने बताया कि फिल्म कुश्ती पर आधारित है, इसलिए सबसे बड़ी चुनौती इसे 'दंगल' से अलग दिखाने की थी. टीम ने काफी एक्सपेरिमेंट किया है ताकि दर्शक कुछ नया महसूस करें. अविनाश के मुताबिक, यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट है.

जरीन खान का जन्मदिन

बॉलीवुड की 'वीर' गर्ल जरीन खान आज, 14 मई 2026 को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. साल 2010 में सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली लड़की कैसे बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में पहुंची और 'कैटरीना कैफ' से उनकी तुलना उनके करियर के लिए जी का जंजाल बन गई.

---विज्ञापन---

'राजा शिवाजी' ने 13वें दिन कितना कलेक्शन किया?

1 मई को रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों (Weekdays) में फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 13वें दिन फिल्म ने महज 1.90 करोड़ का कारोबार किया, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. इस गिरावट के साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 75.05 करोड़ हो गई है. हालांकि फिल्म अपना बजट निकालने की ओर बढ़ रही है, लेकिन 100 करोड़ के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए इसे तीसरे वीकेंड में एक बार फिर बड़ी छलांग लगानी होगी.