Live Updates
13:18 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी को हुई ये गंभीर बीमारी

करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में उनकी बेटी अंजलि का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सना सईद ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक खुलासा किया है. सना ने बताया कि वह कई सालों तक बुलिमिया (Bulimia Nervosa) नाम के इटिंग डिसऑर्डर से जूझती रहीं, लेकिन उन्हें लंबे समय तक यह पता ही नहीं था कि उनकी परेशानी का कोई नाम भी है. पढ़ें पूरी खबर…

12:34 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: 'ये काली काली आंखें' की एक्ट्रेस आंचल सिंह ने गुपचुप रचाई सगाई

सुपरहिट वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ की एक्ट्रेस आंचल सिंह ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मोहित चावला संग गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर इस रोमांटिक कपल की सगाई की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:25 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: 5-6 बच्चे चाहती थीं… सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी, दोनों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में एक चैरिटी इवेंट में पहुंचीं सुनीता ने अपनी फैमिली, बच्चों और आने वाले फिल्मी सफर को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. पढ़ें पूरी खबर…

11:48 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment Live News:क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ करेगी बंपर ओपनिंग

The Odyssey Box Office Collection Day 1 Prediction: ऑस्कर विनर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ आखिरकार दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैय भारत में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सुबह 11 बजे शानदार कमाई कर ली है. अंग्रेजी भाषा में फिल्म का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है, जबकि हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन से भी कमाई हुई है. महंगे टिकटों और जबरदस्त एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म के पहले दिन डबल डिजिट कलेक्शन तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:26 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: प्रियंका चोपड़ा को मिला बड़ा सरप्राइज, खुशी से झूम उठीं देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं. 44वें जन्मदिन से ठीक पहले देसी गर्ल को ऐसा सरप्राइज़ मिला है, जिसने उनके फैंस की खुशी भी दोगुनी कर दी है. प्रियंका को 2026 क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवॉर्ड्स में फिल्म ‘द ब्लफ’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन एन एक्शन मूवी’ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

11:15 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: ऑडियंस को कैसी लगी क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’? पढ़ें एक्स रिव्यू

The Odyssey X Review: मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ आखिरकार आईमैक्स थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के बेहद चौंकाने वाले और मिले-जुले रिएक्शंस सामने आ रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:19 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

कार्दशियन जेनर परिवार इस समय गहरे दुख से गुजर रहा है. परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य और क्रिस जेनर की मां मैरी जो ‘एमजे’ कैंपबेल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत की खबर खुद क्रिस जेनर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करके दी. इस खबर के सामने आने के बाद दुनियाभर के फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

10:08 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: अर्जुन कपूर बनेंगे दूल्हा?

मशहूर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में बतौर गेस्ट पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने दुबई की मॉडल पामेला सेरेना को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है. दोनों के बीच की यह मजेदार और क्यूट केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:02 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment Live News:विक्की ने खास अंदाज में मनाया पत्नी कटरीना का बर्थडे, बोले-'जान का जन्मदिन..'

16 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया. एक्ट्रेस ने यह खास दिन पति विक्की कौशल, बेटे विहान और परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. इस मौके पर विक्की कौशल ने पत्नी पर प्यार बरसाते हुए जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह कटरीना को गले लगाए नजर आ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:44 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: भोजपूरी अभिनेता रवि किशन का आज जन्मदिन

भोजपुरी फिल्मों के महानायक और सांसद रवि किशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. रवि किशन ने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक का सफर अपनी कड़ी मेहनत के दम पर तय किया है. उन्होंने हिंदी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

09:19 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: 'वेलकम 3' के सामने फिर अड़ी आलिया की 'अल्फा'

Alpha Vs Welcome To The Jungle Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ के बीच कड़ा मुकाबला जारी है. दोनों फिल्मों के गुरुवार के कलेक्शन के नए आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि इनका सफर अब आखिरी पड़ाव पर है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

09:07 (IST) 17 Jul 2026
Entertainment News Live: अक्षय कुमार ने क्यों भेजा था ₹25 करोड़ का नोटिस?

‘हेरा फेरी 3’ विवाद और अक्षय कुमार द्वारा भेजे गए 25 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस पर अभिनेता परेश रावल ने चुप्पी तोड़ी है. परेश ने साफ किया कि फिल्म छोड़ने का फैसला कानूनी उलझनों की वजह से था. उन्होंने अक्षय के नोटिस को एक भावुक प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि अब उनके बीच मतभेद सुलझ चुके हैं.

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्म से अचानक पीछे हटने पर सुपरस्टार अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा था. अब परेश रावल ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि यह विवाद कॉन्ट्रैक्ट और कानूनी उलझनों की वजह से हुआ था, न कि अक्षय कुमार के साथ किसी अनबन के कारण. परेश ने अक्षय के नोटिस को एक इमोशनल रिएक्शन बताया और कहा कि अब उनके बीच सब ठीक है.

रवि किशन का आज जन्मदिन

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर से लोकसभा सांसद रवि किशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 17 जुलाई 1969 को जन्मे रवि किशन ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी शानदार अदाकारी का जादू बिखेरा है. 'तेरे नाम' जैसी फिल्म से खास पहचान बनाने वाले रवि किशन ने राजनीति में भी बड़ी सफलता हासिल की है. अपने खास और एनर्जेटिक अंदाज के लिए मशहूर रवि किशन आज करोड़ों फैंस के चहेते हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhamaal 4 and Alpha and Welcome To The Jungle collection)

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की. वैसे देखा जाए तो बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्म की कमाई में 75 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही और देशभर में इसके कुल 11,006 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 132.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है

वहीं, बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म 'अल्फा' के बीच कड़ा मुकाबला जारी है. दोनों फिल्मों के गुरुवार के कलेक्शन के नए आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि इनका सफर अब आखिरी पड़ाव पर है. दरअसल 'वेलकम टू द जंगल' ने अपनी रिलीज के 21वें दिन यानी गुरुवार को केवल 50 लाख रुपये की ही कमाई दर्ज की. इससे फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 131.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को केवल 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इससे फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 56.40 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---