26 फरवरी को एक दूसरे के हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ शानदार फोटोज शेयर की हैं. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटोज में रश्मिका और विजय एक दूसरे संग काफी खुश और शानदार नजर आ रहे हैं. आइए फोटोज देखते हैं.
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स की कहानी मौजूद है, जिनसे नाम, पैसा और स्टारडम सब कुछ एक झटके में छीन गया. ऐसा ही एक एक्ट्रेस की कहानी आज हम आपको बताने वाले हैं…पूरी खबर पढ़ें
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है. वहीं, अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट यानी कि धुरंधर द रिवेंज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी और लोग लगातार इसके टिकट बुक कर रहे हैं. हालांकि कई जगहों पर इसके टिकट प्राइस 1500 तक हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ शहरों के थिएटर्स में मिलने वाले सस्ते टिकट के बारे में बात करेंगे. तो चलिए जानते हैं किन थिएटर्स में सस्ते टिकट मिल रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
फिल्म धुरंधर में संजय दत्त की एंट्री पर एक गाना बजता है ‘हवा हवा’, जो कि इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. वहीं, हाल ही में इस गाने के पाकिस्तानी सिंगर में इसको लेकर दावा किया है कि मेकर्स ने इसका कॉपीराइट खरीदने के लिए उन्हें लाखों रुपये दिए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. इन फिल्मों में काम करते हुए कई बार देखा गया है कि एक्टर और एक्ट्रेस एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक साथ 35 फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों को करते हुए वो प्यार में पड़ गए. यहां तक कि एक्टर ने शादीशुदा होते हुए भी धर्म बदलकर दूसरी शादी रचा ली. तो चलिए जानते हैं इस कपल के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..
हाल ही में अरिजीत सिंह ने अपने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के ऐलान से फैंस का दिल तोड़ दिया था. वहीं अब श्रेया घोषाल ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री हैरान रह गई. अब सवाल उठ रहा है कि अरिजीत सिंह के बाद, क्या श्रेया भी सिंगिंग से सन्यास ले लेंगी. श्रेया म्यूजिक को लेकर हमेशा वोकल रही हैं. वो अक्सर अपनी बातें सामने रखती हैं. हाल ही में उन्होंने हमेशा सिंगर्स पर पड़ने वाले भार और लिप सिंक के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और ब्रेक लेने को लेकर बात की…पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को अक्सर सोलह श्रृंगार में देखा गया है. वह हमेशा ही सिंदूर लगाए हुए नजर आती हैं. हालांकि लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस के पति का निधन उनकी शादी के कुछ वक्त बाद ही हो गया था. लेकिन फिर भी वो सिंदूर लगाती हैं. जिसपर ज्यादातर लोग कहते हैं कि वह अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं. तो चलिए जानते हैं कि क्या वाकई में वो अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं या फिर इसके पीछे कुछ और सच्चाई है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
जियो हॉटस्टार पर तमाम सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. जिनकी कहानी बेहद शानदार है. अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं. इस सीरीज की कहानी, सस्पेंस और सभी किरदार आपको बहुत पसंद आएंगे. तो चलिए एक नजर डालते हैं इसपर. यहां पढ़ें पूरी खबर..
तमिल फिल्म ‘Thaai Kizhavi’ ने 17वें दिन 3.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 50.87 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक कुल 65.95 करोड़ रुपये कमा लिए है.
फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने 17वें दिन 3.18 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 47.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 52.60 करोड़ रुपये है.
ऑस्कर 2026 की शुरुआत हो चुकी है और यह लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस दौरान तमाम विनर्स के नाम भी अनाउंस किए गए हैं. हालांकि इस अवॉर्ड शो में जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो की मूवी है. इस फिल्म ने इस बार ऑस्कर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 98वें अकेडमी अवॉर्ड समारोह, यानी ऑस्कर 2026, में हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया. फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए स्टार्स अपने लुक से ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने का काम किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर लियोनार्डो डिकैपियो तक का नाम शामिल है. पढ़ें पूरी खबर…
आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर डीके सप्रू की जयंती है. डीके सप्रू हिन्दी सिनेमा में तब से काम कर रहे थे, जब देश आजाद भी नहीं हुआ था. उन्होंने अपने 37 साल के करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘हमसाया’, ‘झांसी की रानी’, ‘कालापानी’, ‘दिल दिया दर्द लिया’ और ‘जंजीर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थदानी का जन्मदिन है. राशा फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं, जो इस साल अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने पिछले साल, 2025 में बॉलीवुड फिल्म ‘आजाद’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इस साल राशा थ्रिलर रोमांस फिल्म ‘लाइक लाइका’ में नजर आएंगी.
ग्लोबल बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इस साल भी ऑस्कर में एक प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची. 98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा डायोर के स्ट्रैपलेस व्हाइट कॉर्सेट गाउन पहने नजर आईं. इस दौरान प्रियंका के पति निक जोनास भी उनके साथ ही मौजूद थे. जहां फैंस उनका ये लुक देखकर बहुत खुश हुए. प्रियंका के गाउन में फिटेड बॉडीस था जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था. वहीं, इसकी स्कर्ट में हाई स्लिट और विंग्स जैसी डिटेलिंग थी.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: ग्लोबल बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इस साल भी ऑस्कर में एक प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची. 98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा डायोर के स्ट्रैपलेस व्हाइट कॉर्सेट गाउन पहने नजर आईं. इस दौरान प्रियंका के पति निक जोनास भी उनके साथ ही मौजूद थे. जहां फैंस उनका ये लुक देखकर बहुत खुश हुए. प्रियंका के गाउन में फिटेड बॉडीस था जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था. वहीं, इसकी स्कर्ट में हाई स्लिट और विंग्स जैसी डिटेलिंग थी.
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थदानी का जन्मदिन है. राशा फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं, जो इस साल अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने पिछले साल, 2025 में बॉलीवुड फिल्म 'आजाद' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इस साल राशा थ्रिलर रोमांस फिल्म 'लाइक लाइका' में नजर आएंगी. इसके अलावा, आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर डीके सप्रू की जयंती है. डीके सप्रू हिन्दी सिनेमा में तब से काम कर रहे थे, जब देश आजाद भी नहीं हुआ था. उन्होंने अपने 37 साल के करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें 'हमसाया', 'झांसी की रानी', 'कालापानी', 'दिल दिया दर्द लिया' और 'जंजीर' जैसी फिल्में शामिल हैं.
फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 17वें दिन 3.18 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 47.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 52.60 करोड़ रुपये है. दूसरी तरफ तमिल फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 17वें दिन 3.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 50.87 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर में अब तक कुल 65.95 करोड़ रुपये कमा लिए है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…