Live Updates
12:17 (IST) 29 Nov 2026
Entertainment News Live: सिनेमाघरों में पूरा रिलीज होगा ‘किंग’ का ‘डैडी कूल’ गाना

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ को मिल रहे प्यार से निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बेहद खुश हैं. उन्होंने बताया कि गाने का पूरा वर्जन देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों का रुख करना होगा. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

https://x.com/justsidanand/status/2126776661156954487?a=J4bf70fB1V-QPAsjCgM&s=46

12:13 (IST) 29 Nov 2026
Entertainment News Live: नमित मल्होत्रा ने GTA जैसे वीडियो गेम का ऐलान किया

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने GTA जैसे वीडियो गेम का ऐलान किया है, जिसमें लोग जटायु के साथ उड़ सकेंगे और रावण से लड़ पाएंगे. इसका मकसद बच्चों को खेल-खेल में कहानी से जोड़ना है. बता दें कि 24 दिनों में फिल्म ‘रामायण’ ने भारत में 1,015.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

Entertainment News Live In Hindi: फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि उनकी टीम ‘रामायण’ की दुनिया पर आधारित GTA जैसा एक एक्शन वीडियो गेम बना रही है. उनका मकसद है कि बच्चे और दर्शक फिल्म देखने के बाद भी इस कहानी से जुड़े रहें और खेल-खेल में इसके बारे में जानें. इस गेम में खिलाड़ी जटायु के साथ उड़ने और रावण से लड़ने का अनुभव ले सकेंगे. इस पर अभी काम चल रहा है. वहीं, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ ने 24 दिनों में भारत में 1,015.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है.

नेहा पेंडसे का आज जन्मदिन

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस नेहा पेंडसे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 29 नवंबर 1984 को मुंबई में जन्मी नेहा ने 1995 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो ‘कैप्टन हाउस’ से करियर शुरू किया था. उन्हें कॉमेडी शो ‘मे आई कम इन मैडम?’ और ‘भाभीजी घर पर हैं!’ से घर-घर में पहचान मिली. उन्होंने हिंदी के साथ मराठी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. मराठी फिल्म ‘जून’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. उन्होंने साल 2020 में बिजनेसमैन शार्दुल सिंह ब्यास से शादी की.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ramayana Vs Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9)

शनिवार 28 नवंबर को भी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का दबदबा जारी रहा और फिल्म ने 14.65 करोड़ रुपये कमाकर भारत में 1015.20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं नई रिलीज फिल्मों 'ये प्रेम मोल लिया' ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ और 'गनमास्टर जी9' ने 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…