Live Updates
20:08 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: अपना 47वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी आज यानी 14 दिसंबर 2025 को अपना 47वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं. समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत साल 2002 में ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से की थी. ये भी पढ़ें

18:38 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: कौन हैं अर्जुन रामपाल की GF गैब्रिएला डेमेत्रिएड्स?

हाल ही में खबर आई है कि एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमिट्रिएड्स संग सगाई कर ली है. इसके बारे में एक्टर ने खुद खुलासा किया है…पूरी खबर पढ़ें

17:58 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: इस फिल्म में विलेन बने थे Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन को अबतक आपने कई कई फिल्मों में हीरो के रोल में देखा होगा, लेकिन आज हम आपको बिग बी की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने विलेन बनकर तहलका मचाया था…आइए जानते हैं

16:33 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म, जिसका रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा

22 साल पुरानी ये भोजपुरी फिल्म आज भी कमाई के मामले में सबसे अव्वल है. फिल्म ने कमाई का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि आज तक ये रिकॉर्ड नहीं टूटा है…पूरी खबर पढ़ें

15:00 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: शाहरुख खान के बेटे अबराम खान का लियोनेल मेस्सी के साथ फैनबॉय मोमेंट वायरल

शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम खान की वजह से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर अबराम खान का लियोनेल मेस्सी के साथ फैनबॉय मोमेंट वाली तस्वीर खूब वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में अबराम खान लियोनेल मेस्सी के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे है.

13:27 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' को छोड़ आदित्य धर ने की इस फिल्म की तारीफ

आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ खूब तारीफ बटोर रहे हैं. जहां सारी दुनिया ‘धुरंधर’ की वहावही कर रही, वहीं आदित्य धर ने अपनी पत्नी यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ की तारीफ की. मिड-डे इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में यामी ने बताया कि आदित्य ने फिल्म ‘हक’ देखने के बाद आदित्य ने उनकी खूब तारीफ की.

12:21 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: धुरंधर एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई

फिल्म ‘धुरंधर’ के एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को एक गुडन्यूज दी है. अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेत्रिएड्स से साथ सगाई कर ली है. अर्जुन रामपाल ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 पर ये खुलासा किया है. पढ़ें पूरी खबर…

11:13 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'बेख्याली' विवाद पर क्या बोले अमाल मलिक?

‘बिग बॉस 19’ फेम अमाल मलिक ने ‘बेखयाली’ के क्रेडिट विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बात की है. अमाल ने कहा कि उन्होंने सभी कभी के काम का क्रेडिट नहीं लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

10:00 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Sunil Pal की हालत देख आया रोना!

पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हालत देखकर सभी हैरान हैं. वीडियो में सुनील पाल बेहद दुबले-पतले और कमजोर नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

08:56 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 41 साल के हुए बाहुबली के ‘भल्लादेव’

बाहुबली के ‘भल्लादेव’ यानी एक्टर राणा दग्गुबती का भी जन्मदिन है. राणा दग्गुबती आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई तेलुगु फिल्म ‘लीडर’ से की थी. इसके बाद साल 2011 में फिल्म ‘दम मारो दम’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. लेकिन फिल्म ‘बाहुबली’ ने उन्हें दुनियाभर में फेमस कर दिया.

07:52 (IST) 14 Dec 2025
Entertainment News LIVE: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर का जन्मदिन आज

हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर स्टार राज कपूर की आज 37वीं बर्थ एनिवर्सरी है. बॉलीवुड में राज कपूर के योगदान को चाहकर भी नहीं भुलाया जा सकता है. हिंदी सिनेमा में राज कपूर ने अपना करियर 10 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 1935 में आई फिल्म ‘इंकलाब’ से एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा. साल 1947 में आई फिल्म ‘नील कमल’ में उन्होंने मधुबाला के साथ लीड में काम किया. इसके बाद उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. फिर 2 जून 1988 को हिंदी सिनेमा के शोमैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: एक्ट्रेस समीरा रेड्डी आज यानी 14 दिसंबर 2025 को अपना 47वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं. समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत साल 2002 में ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से की थी. इसमें सलमान खान के छोटे भाई सोहैल खान उनके अपोजिट लीड हीरो थे.
आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' खूब तारीफ बटोर रहे हैं. जहां सारी दुनिया 'धुरंधर' की वहावही कर रही, वहीं आदित्य धर ने अपनी पत्नी यामी गौतम की फिल्म 'हक' की तारीफ की.

हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर स्टार राज कपूर की आज 101वीं बर्थ एनिवर्सरी है. बॉलीवुड में राज कपूर के योगदान को चाहकर भी नहीं भुलाया जा सकता है. हिंदी सिनेमा में राज कपूर ने अपना करियर 10 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था. उन्होंने साल 1935 में आई फिल्म 'इंकलाब' से एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा. साल 1947 में आई फिल्म 'नील कमल' में उन्होंने मधुबाला के साथ लीड में काम किया. इसके बाद उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. फिर 2 जून 1988 को हिंदी सिनेमा के शोमैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. राज कपूर के अलावा आज बाहुबली के 'भल्लादेव' यानी एक्टर राणा दग्गुबती का भी जन्मदिन है. राणा दग्गुबती आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई तेलुगु फिल्म 'लीडर' से की थी. इसके बाद साल 2011 में फिल्म 'दम मारो दम' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. लेकिन फिल्म 'बाहुबली' ने उन्हें दुनियाभर में फेमस कर दिया.

वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 9वें दिन छप्परफाड़ कमाई की है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन 53 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक 292.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ Dhurandhar इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…