रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने ‘धुरंधर’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया. 13 मार्च को ये फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है.
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल में अपने एक करीबी दोस्त को खो दिया. एक्टर ने अपने ब्लॉग के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है…पूरी खबर पढ़ें
Rashmika Mandanna Audio Leak: फरवरी 2026 में विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने के कुछ ही दिनों बाद, रश्मिका मंदाना एक नए डिजिटल विवाद में फंस गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी मां सुमन मंदाना की एक पुरानी ऑडियो क्लिप वायरल की जा रही है, जिसमें रक्षित शेट्टी के साथ उनकी पुरानी सगाई और कथित हैरेसमेंट का जिक्र है. रश्मिका ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन और उनके परिवार को निशाना बनाने की साजिश करार दिया है. एक्ट्रेस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक लंबा पोस्ट साझा कर उन सभी इन्फ्लुएंसर और मीडिया हाउस को चेतावनी दी है जो इस कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि पिछले आठ सालों से वे नफरत झेल रही हैं, लेकिन अब चुप्पी तोड़ने और कानूनी कार्रवाई करने का वक्त आ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी रचा ली है. इसके बाद से वो एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. अब सबके सामने आकर मोनालिसा ने अपनी शादी पर रिएक्शन दिया और लव जिहाद कहने वालों को जवाब दिया है…पूरी खबर पढ़ें
Dhurandhar 2 Aari Aari Song: क्या आपको याद है जब लोग टीवी पर ‘बॉम्बे रॉकर्स’ का ‘आरी आरी’ सुनकर झूम उठते थे? साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने उसी जादू को फिर से जगा दिया है. डायरेक्टर आदित्य धर, जिन्होंने ‘धुरंधर’ में ‘रंभा हो’ से सबको चौंकाया था, अब ‘आरी आरी’ को अपना ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाकर लौटे हैं. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म की जान है. आखिर क्यों आदित्य धर पुराने गानों के पीछे पड़े हैं. आइए जानते हैं कैसे यह फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रहा है? पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड के 100 साल के सफर में खलनायकों का एक सुनहरा दौर रहा है, जहां प्राण, प्रेम चोपड़ा और अमजद खान जैसे सितारों ने अपनी दहशत से दर्शकों के दिल जीते. लेकिन इन सबके बीच अमरीश पुरी एक ऐसे धुरंधर बनकर उभरे, जिन्होंने विलेन की परिभाषा ही बदल दी. फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का मोगैम्बो हो या ‘नायक’ का भ्रष्ट मुख्यमंत्री, उनकी आंखों की चमक और आवाज का भारीपन पर्दे पर जादू पैदा कर देता था. वे न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि अपने दौर के सबसे महंगे सितारों में से एक थे. सादगी भरी निजी जिंदगी और पर्दे पर अपनी शर्तों पर काम करने वाले अमरीश पुरी की स्टारडम ऐसी थी कि वे मेकर्स से हीरो से भी अधिक फीस वसूलने का दम रखते थे. पूरी खबर यहां पढ़ें…
ईरान-अमेरिका के बीच हो रहे युद्ध का असर दीपिका पादुकोण पर भी पड़ गया है. दीपिका पादुकोण लुई विटॉन की ग्लोबल एंबेसडर हैं, उन्हें 10 मार्च को पेरिस में फ्रेंच लग्ज़री हाउस के विंटर शो में शामिल होना था. मिड डे के मुताबिक, दीपिका को उन सेक्टर्स के लिए लिमिटेड फ्लाइट ऑपरेशन्स की वजह से इवेंट से हटना पड़ गया.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड और फेमस एक्टर हरि मुरली का निधन हो गया है. उन्होंने 27 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. मुरली को 12 मार्च की सुबह अन्नूर के पय्यानूर में स्थित उनके घर में मृत पाया गया है. हरि मुरली फिल्मों में एक्टिंग करने अलावा मूवीज में ग्राफिक डिजाइन का काम करते थे. पढ़ें पूरी खबर…
अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें आपको हंसी के साथ-साथ डर भी महसूस होगा. फिल्म का टीजर बहुत मजेदार और भूतियां है. टीजर में आपको अक्षय कुमार का वो शरारती अंदाज भी दिखेगा. पढ़ें पूरी खबर…
इसके अलावा, आज बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल का जन्मदिन है. इस साल सिंगर अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रेया ने 4 साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया है. उन्होंने 6 साल की उम्र में संगीत की फॉर्मली ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है. 16 साल की उम्र में उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा’ जीता. इस दौरान ही उन्हें 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ में गाना गाने के लिए चुना गया. इसके बाद से ही श्रेया घोषाल बॉलीवुड पर राज कर रही हैं.
अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और तेलुगु स्टार अल्लू सिरिश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से 6 मार्च को धूमधाम से शादी की. जिसमें उनके परिवार लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए है. हाल ही में अल्लू सिरिश ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर काफी बाते की. उन्होंने कहा, ‘मेरे पापा और भाई का मानना है कि लोगों को खुद चीजों का एक्सपिरियंस करना करना चाहिए. लेकिन मेरे भाई ने एक बात कही थी कि चीजें गलत होंगी. कुछ चीजे प्लान के अनुसार नहीं हो सकती है, कपड़े समय पर नहीं आ सकते हैं, या देरी हो सकती है, लेकिन इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये आपके जीवन का सबसे अच्छा पल हैं.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और तेलुगु स्टार अल्लू सिरिश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी से 6 मार्च को धूमधाम से शादी की. जिसमें उनके परिवार लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए है. हाल ही में अल्लू सिरिश ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर काफी बाते की. उन्होंने कहा, 'मेरे पापा और भाई का मानना है कि लोगों को खुद चीजों का एक्सपिरियंस करना करना चाहिए. लेकिन मेरे भाई ने एक बात कही थी कि चीजें गलत होंगी. कुछ चीजे प्लान के अनुसार नहीं हो सकती है, कपड़े समय पर नहीं आ सकते हैं, या देरी हो सकती है, लेकिन इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये आपके जीवन का सबसे अच्छा पल हैं.
इसके अलावा, आज बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल का जन्मदिन है. इस साल सिंगर अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. श्रेया ने 4 साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया है. उन्होंने 6 साल की उम्र में संगीत की फॉर्मली ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है. 16 साल की उम्र में उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा' जीता. इस दौरान ही उन्हें 2002 में आई फिल्म 'देवदास' में गाना गाने के लिए चुना गया. इसके बाद से ही श्रेया घोषाल बॉलीवुड पर राज कर रही हैं.
फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 13वें दिन 1.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 38.64 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 43.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. तमिल फिल्म 'Thaai Kizhavi' ने 13वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 41.16 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 56.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…