अमिताभ बच्चन के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन उनके छोटे भाई को शायद सब नहीं जानते होंगे और इसका प्रमुख कारण है कि उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद ही नहीं है. बता दें कि अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ बच्चन भी अपने क्षेत्र में काफी सफल हैं. वह अमिताभ से करीब 5 साल छोटे हैं. उन्होंने फिल्मों की दुनिया से इतर अपनी अलग पहचान बनाई है. आइए जानते हैं कौन हैं अजिताभ बच्चन और वे क्या काम करते हैं? यहां पढ़ें पूरी खबर…
फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने के लिए आपको लगातार दर्शकों को कुछ न कुछ देते रहना होता है. बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे भी हैं जो अपने एक गलत फैसले की वजह से आज थोड़ा पिछड़ गए हैं. उनकी छोटी सी गलती की वजह से उन्हें कई बड़ी-बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा… कुछ ऐसा ही हुआ इस हसीना के साथ
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म में पुराने स्टार्स को भी शामिल करने वाले हैं…पूरी खबर पढ़ें
उर्फी ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो सुबह के 5 बजे मुंबई के एक पुलिस स्टेशन के बाहर बैठी दिख रही हैं. उन्होंने अपनी स्टोरी में आपबीती बताई. उन्होंने स्टोरी में दादाभाई नौरोजी नगर पुलिस थाने को फोटो डाला है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन के साथ भी फोटो डालते हुए लिखा, “सुबह के 5 बज रहे हैं और मैं पुलिस स्टेशन में हूं. मेरे जीवन का सबसे डरावना अनुभव रहा. मैं और मेरी बहनें एक मिनट भी नहीं सोई हैं.” इस फोटो में वो काफी घबराई हुई और थकी हुई दिख रही थीं. जैसी ही उन्होंने ये फोटो डाली तो फैंस पूछने लगे कि मामला क्या है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के टीजर को अजय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर जेम्स रैनसोन का निधन हो गया है. उन्होंने ने 46 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. कई रिपोर्टों में बताया गया कि जेम्स रैनसोन को उनके लॉस एंजिल्स वाले घर में मृत पाया गया था. पढ़ें पूरी खबर….
हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar 3’ ने तीसरे दिन 25 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 66.25 करोड़ तक का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा ‘Avatar 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3100 करोड़ तक पहुंच गया है.
एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. करिश्मा ने टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद साल 2017 में आई वेब सीरीज ‘रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स’ ने करिश्मा को एक अलग पहचान दी. इस समय करिश्मा अपनी बोल्डनेस के लिए पूरी इंडस्ट्री में फेमस हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 17वें दिन 38.50 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके साथ भारत में फिल्म की कमाई 555.75 करोड़ तक पहुंच गई. इसके अलावा, ‘Dhurandhar’ ने वर्ल्डवाइड 836.75 करोड़ तक व्यापार कर लिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा तलवार आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. ईशा तलवार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में आई मलयालम फिल्म ‘थट्टाथिन मरायथु’ से की थी. इसके बाद बॉलीवुड में ईशा तलवार ने साल 2017 में आई सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ से अपना डेब्यू किया. लेकिन ईशा को लोगों के बीच पहचान ओटीटी से मिली. ईशा तलवार ने भारत की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में काम किया और रातोंरात ‘भाभी जी’ बन गई.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के टीजर को अजय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा तलवार आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. ईशा तलवार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में आई मलयालम फिल्म 'थट्टाथिन मरायथु' से की थी. इसके बाद बॉलीवुड में ईशा तलवार ने साल 2017 में आई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' से अपना डेब्यू किया. लेकिन ईशा को लोगों के बीच पहचान ओटीटी से मिली. ईशा तलवार ने भारत की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में काम किया और रातोंरात 'भाभी जी' बन गई. ईशा तलवार के अलावा एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा का भी जन्मदिन है. करिश्मा शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. करिश्मा ने टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद साल 2017 में आई वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स' ने करिश्मा को एक अलग पहचान दी. इस समय करिश्मा अपनी बोल्डनेस के लिए पूरी इंडस्ट्री में फेमस हैं.
वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' ने 17वें दिन 38.50 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके साथ भारत में फिल्म की कमाई 555.75 करोड़ तक पहुंच गई. इसके अलावा, 'Dhurandhar' ने वर्ल्डवाइड 836.75 करोड़ तक व्यापार कर लिया है. वहीं, हॉलीवुड फिल्म 'Avatar 3' ने तीसरे दिन 25 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 66.25 करोड़ तक का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा 'Avatar 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3100 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…