Entertainment News LIVE Update in Hindi: टीवी का सबसे बड़ा कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया 2026' को अपना विनर मिल गया है. रणवीर बराड़, विकास खन्ना और कुणाल कपूर के इस शो को अजिंक्य गंधे और विक्रम गंधे ने जीत लिया है. अजिंक्या और विक्रम ने गोल्डन शेफ कोट और 25 लाख रुपये की पाइज मनी जीती है. नागपुर के रहने वाले ये दोनों भाई पूरे सीजन में टॉर कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल रहे थे.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में सोहा अली खान के साथ एक पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले नेपोटिज्म पर बात की. सैफ अली खान ने कहा, 'मैं बेशक अपने सभी बच्चों का सपोर्ट करूंगा, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है… मैं इब्राहिम से भी कहता हूं. मुझे नहीं पता कि इस समय मुझे तुम्हारे साथ खड़े होकर तुम्हारा हाथ थामना चाहिए या नहीं, क्योंकि तुम पहले से ही अपनी हैसियत की वजह से बहुत कुछ हासिल कर चुके हो. इसलिए तुम्हें यह सब खुद ही करना होगा.
---विज्ञापन---
इसके अलावा, एक्टर अनुपम खेर का आज जन्मदिन भी है. इस साल दिग्गज एक्टर अपना 71वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुपम खेर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म 'सारांश' से की, जिसके लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. अनुपम ने अपने 40 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में 550 से अधिक फिल्मों में काम किया है.
---विज्ञापन---
फिल्म 'The Kerala Story 2' ने 8वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 25.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने इन 8 दिनों में दुनियाभर में कुल 30 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…