Entertainment News Live In Hindi: ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंची थी. जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए अपने खूबसूरत लुक्स से कांस में चार चांद लगा दिए. लोगों ने उनके लुक की जमकर तारीफ की. पहले दिन उन्होंने ब्लू कलर का बटरफ्लाई गाउन पहना था और दूसरे दिन पिंक गाउन. वहीं कांस की क्लोजिंग सेरेमनी पर उन्होंने व्हाइट पैंट सूट पहना था. हालांकि जहां तमाम लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो ऐश्वर्या राय को ट्रोल कर रहे हैं. इस बीच कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को खरी खोटी सुनाई है.
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय के ब्लू कलर के गाउन वाली फोटो लगाई है. उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में ऐश्वर्या को सपोर्ट करते हुए लिखा, " फैशन और स्टाइल किसी भी इंसान की अपनी अभिव्यक्ति होती है. हर व्यक्ति अपने तरीके से जिंदगी को देखता है और समझता है. कोई भी महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं जीती.
ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा, " ऐश बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अगर कुछ लोग उन्हें किसी दूसरे रूप में देखना चाहते हैं, तो पहले खुद को भी देखना चाहिए. ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आती. बल्कि वह अपनी अलग चमक और आत्मविश्वास के साथ वहां मौजूद रहती हैं. अगर रेड रेड कार्पेट पर बड़ी उम्र की महिलाओं को देखने के आदी नहीं है, तो अब उन्हें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए.
कुणाल खेमू बर्थडे
बता दें कि बॉलीवुड के जाने माने एक्टर कुणाल खेमू आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी और अब तक उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की है. वह ढोल, गोलमाल, गोलमाल 3, गो गोवा गोन, कंजूस मक्खीचूस, राजा हिंदुस्तानी, कलयुग, जैसी कई फिल्मों में काम किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…