Elvish Yadav Khargosh Janata Party: यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का मजाक उड़ाते हुए अपनी काल्पनिक ‘खरगोश जनता पार्टी’ लॉन्च कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इसके पोस्टर और एल्विश के तीखे जवाबों ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Akansha Ranjan: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लगभग चार साल के रिलेशनशिप के बाद यह कपल 11 जुलाई को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेगा, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
सलमान खान की बेहद करीबी पारिवारिक मित्र और जानी-मानी बिजनेसवुमन कुमुद राणे का 9 जून 2026 को मुंबई में निधन हो गया है. उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे, जहां वह अपनी इस पुरानी दोस्त को विदा करते हुए काफी भावुक नजर आए. पूरी खबर यहां पढ़ें…
ओटीटी लवर्स के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है. 12 जून 2026 को सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पु’ और शेन निगम की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृढ़म’ समेत कई बेहतरीन साउथ इंडियन फिल्में और सीरीज प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और अहा वीडियो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Bigg Boss Telugu 10: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी एक बार फिर ‘बिग बॉस तेलुगु 10’ की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं. शो के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर बिग बॉस के आलीशान और रंगीन घर की तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. पूरी खबर यहा पढ़ें…
Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Collection: सिनेमाघरों में राम चरण स्टारर ‘पेद्दी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. जहां ‘पेद्दी’ ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है, वहीं वरुण धवन की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी टार्गेट ऑडियंस के दम पर लगातार कमाई कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज से पहले ही दिल्ली में टैक्स फ्री हो गई है. हाल ही में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह बड़ा फैसला लिया, जिसके लिए कंगना ने उनका आभार जताया है. यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी.
Entertainment News Live In Hindi: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में है. हाल ही में दिल्ली में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की. फिल्म की प्रभावशाली कहानी से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है. इस फैसले पर कंगना ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार का आभार जताया है. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. टैक्स फ्री होने से अब अधिक दर्शक इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे.
मनोरंजन जगत की इन हस्तियों का आज जन्मदिन
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के गलियारों में आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज फिल्म इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारे अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी दमदार आवाज से सबको नचाने वाले मशहूर सिंगर मीका सिंह, साउथ सिनेमा के दिग्गज और 'गॉड ऑफ मासेस' कहे जाने वाले अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर राज करने वालीं खूबसूरत एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फैंस और सेलिब्रिटीज सुबह से ही इन तीनों सितारों पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर प्यार और बधाइयां बरसा रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (peddi vs hai jawani to ishq hona hai)
क्स ऑफिस पर इस समय दो बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्मों के बीच एक अनोखा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ साउथ सुपरस्टार राम चरण की बड़े बजट वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में आंधी बनकर नोटों की बारिश कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' भी इस आंधी के सामने पूरी मजबूती से टिकी हुई है. कलेक्शन के आंकड़ों में भले ही दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर हो, लेकिन शोज की संख्या के मामले में दोनों एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…