अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा जबरदस्त हिट रही थी. हालांकि हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें इस मूवी की रिलीज के बाद सर्जरी करवाई पड़ी थी और उसकी रिकवरी में बहुत वक्त लगा था. यहां पढ़ें पूरी खबर..
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तमाम ऐसी फिल्में है, जो कि बैटल फील्ड की हकीकत बयां करती है. ये फिल्में दिखाती हैं कि वॉर के दौरान सैनिकों की हालत कैसी होती है. जैसा कि इन दिनों यूएस और ईरान के बीच टेंशन चल रही है, तो आप बैटल फील्ड की कहानी बयां करने वाली फिल्मों को देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
रश्मिका-विजय की 26 फरवरी को उदयपुर में शादी हो गई है. कपल शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए है. हाल ही में दोनों अपने गांव पूजा के लिए पहुंचे हैं. दोनों ने परिवार के साथ मिलकर पूजा की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कपल एक दूसरे की ओर देख कर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्म है. 19 मार्च की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है. हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली कि फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर कल, 3 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है. इस खबर ने प्रशंसकों के बीच हलचल पैदा कर दी, लेकिन अब इस पर एक बड़ा आधिकारिक अपडेट सामने आया है, जिसने ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा मायूस कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
अमेरिका-इजरायल और ईरान के वॉर के कारण ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसको लेकर हाल ही में बिग बॉस 19 की फरहाना भट्ट ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इस पर दुख जताया है. हालांकि लोग उनके वायरल वीडियो को देख भड़क उठे हैं और जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..
सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हो गया है. इसे आप यूट्यूब पर सुन सकते हैं.
अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ जुलाई, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लगभग 8 महीने के लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म OTT पर रिलीज हो रही है. इसकी जानकारी खुद अनुपम खेर ने दी है. 3 मार्च से आप इसे Prime Video पर देख सकते हैं.
इजराइल-अमेरिका-ईरान संघर्ष की वजह से एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी आबू धाबी में फंस गई हैं, जिसके बारे में उन्होंने बीते दिन जानकारी दी थी. अब एक्ट्रेस वहां के हालात पर अपडेट देते हुए हो रही परेशानी के बारे में खुलकर बात की है. पढ़ें पूरी खबर…
फिल्म ‘The Kerala Story 2’ ने तीसरे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने 3 दिनों में कुल 12.3 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.
अमेरिका और ईरान के तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी. अब एक्ट्रेस ने दुबई के हालात के बारे में बताते हुए एक और पोस्ट शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर…
इसके अलावा आज बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन है. एक्शन हीरो इस साल अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के फेमस हीरो जैकी श्रॉफ के बेटे हैं, जिनके बचपन का नाम जय हेमन्त श्रॉफ है. टाइगर श्रॉफ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘बागी’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के कुछ दिनों बाद ही अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश के पेली कोडुकु समारोह में शामिल हुए. अल्लू सिरिश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 6 मार्च को अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी से शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले अल्लू के घर में प्री-वेडिंग सेरेमनी पूरे जोश के साथ शुरू हो चुकी हैं. जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए. जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के कुछ दिनों बाद ही अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश के पेली कोडुकु समारोह में शामिल हुए. अल्लू सिरिश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 6 मार्च को अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी से शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले अल्लू के घर में प्री-वेडिंग सेरेमनी पूरे जोश के साथ शुरू हो चुकी हैं. जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए. जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
इसके अलावा आज बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन है. एक्शन हीरो इस साल अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के फेमस हीरो जैकी श्रॉफ के बेटे हैं, जिनके बचपन का नाम जय हेमन्त श्रॉफ है. टाइगर श्रॉफ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'बागी' और 'वॉर' जैसी फिल्में शामिल हैं.
फिल्म 'The Kerala Story 2' ने तीसरे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 10.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने 3 दिनों में कुल 12.3 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंटट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…