Live Updates
12:55 (IST) 04 Jun 2026
Entertainment News Live: Bollywood के दिग्गज फिल्म निर्माता Pahlaj Nihalani का निधन

Pahlaj Nihalani Passes Away: बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:53 (IST) 04 Jun 2026
Entertainment News Live: पवन सिंह से अक्षरा सिंह तक, कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा?

एक दौर था जब भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के मुकाबले कम आंका जाता था, लेकिन आज के समय में इन सितारों का सिक्का हर तरफ चल रहा है. टीवी से लेकर बॉलीवुड तक इनकी भारी डिमांड है और ये आलीशान जिंदगी जी रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले आपके ये पसंदीदा भोजपुरी सुपरस्टार्स असल जिंदगी में कितने पढ़े लिखे हैं? पूरी खबर यहां पढ़ें…

12:48 (IST) 04 Jun 2026
Entertainment News Live: खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है Imtiaz Ali की बेटी

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अब उनकी बेटी इदा अली भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. बेहद खूबसूरत होने के बावजूद इदा कैमरे के पीछे रहकर अपनी पहचान बना रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

11:25 (IST) 04 Jun 2026
Entertainment News Live: ‘अंगूरी भाभी’ पर क्यों भड़कीं हिना खान?

प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस करने की बात कबूल कर शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर घिर गई हैं. उनके इस बयान पर एक्ट्रेस हिना खान ने तीखा रिएक्शन देते हुए इसे शर्मनाक बताया और कहा कि वह इस बात से पूरी तरह शॉक्ड हैं.

11:08 (IST) 04 Jun 2026
Entertainment News Live: 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं प्रियामणि

‘द फैमिली मैन’ फेम और साउथ सिनेमा की सुपरस्टार प्रियामणि आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के ब्लॉकबस्टर गाने से लेकर मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली प्रियामणि ने बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

Entertainment News Live In Hindi: मशहूर टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे (अंगूरी भाभी) अपने एक चौंकाने वाले बयान की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. एक पॉडकास्ट में उन्होंने कबूल किया कि सालों पहले उन्होंने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस किया था ताकि वह विवाद से बाहर निकल सकें. शिल्पा के इस कबूलनामे पर एक्ट्रेस हिना खान का गुस्सा भड़क गया है. हिना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर नाराजगी जताई और कहा कि किसी विवाद को जीतने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है.

प्रियामणि का आज जन्मदिन

साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली बेहतरीन एक्ट्रेस प्रियामणि आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. 4 जून 1984 को बैंगलोर में जन्मी प्रियामणि ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के सुपरहिट गाने 'वन टू थ्री फोर' में अपने डांस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच उन्हें असली लोकप्रियता सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से मिली, जिसमें मनोज बाजपेयी की पत्नी 'सुचित्रा' के किरदार में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. साउथ के दिग्गज एक्टर अर्जुन सरजा की नई फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही ऐसा गदर मचाया है कि बड़ी-बड़ी फ़िल्में इसके सामने टिक नहीं पा रही हैं. बुधवार के कलेक्शन की जो रिपोर्ट आई है उसने सबको चौंका दिया है क्योंकि पहले से जमी हुई दो बड़ी फिल्मों की कमाई अचानक धड़ाम से गिर गई है. आखिर कौन सी है वह फिल्म जिसने 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है? एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…