Entertainment News Live Update in Hindi: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' और सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के बीच मुकाबला जारी रहा. जहां रानी मुखर्जी की फिल्म अपनी धीमी लेकिन स्थिर रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वहीं सनी देओल की फिल्म अब 300 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है.
बार एंड बेंच द्वारा गुरुवार को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने एक याचिका दायर की है और इसमें कहा गया है कि नाडियाडवाला को मलयालम मूल फिल्म रामजी राव स्पीकिंग(1989) की केवल एक हिंदी रीमेक बनाने का अधिकार मिला था, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और वो साल 2000 की हेरा फेरी थी. हालांकि नाडियाडवाला ने इसके सीक्वल फिर हेरा फेरी का निर्माण किया और अब उन्होंने तीसरे पार्ट के राइट्स एक्टर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए हैं. इस बारे में सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के एमडी जीपी विजयकुमार ने एचटीसी से बात की और कहा, "मैंने 2022 में रामजी राव स्पीकिंग के मूल निर्माता आदित्य फिल्म्स से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के सभी राइट्स खरीद लिए थे. उन्होंने मुझे बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला को फिल्म का एक हिंदी वर्जन बनाने का राइट दिया था लेकिन उन्होंने दूसरा पार्ट भी बनाया जो 2006 में आई थी. उन्हें सीक्वल या प्रीक्वल बनाने या राइट्स का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है."
---विज्ञापन---
शुक्रवार 6 फरवरी को संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'वध 2' रिलीज हुई है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 0.50 करोड़ यानी कि 50 लाख का कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरी ओर साउथ फिल्म 'विथ लव' ने भी दस्तक दी. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ से बेहतरीन शुरुआत की है. इस मूवी ने वध 2 को पीछे छोड़ दिया है.
---विज्ञापन---