Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई. लेकिन फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला. सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस सीक्वल को देशभर में लगभग खाली स्क्रीन देखने को मिलीं. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन केवल 30 लाख का कलेक्शन किया, जो कि बहुत कम है. इसके अलावा फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी भी सिर्फ 8% ही रही. यह देखना बाकी है कि क्या फिल्म वीकेंड में रफ्तार पकड़ पाएगी।
आज बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का जन्मदिन है. इस साल भारत में सबसे फेवरेट सिंगर अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में आए टीवी के रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से की थी. इसके बाद साल 2011 में आई मोहित सूरी की हिट फिल्म 'मर्डर 2' के पॉपुलर सॉन्ग 'फिर मोहब्बत' से अरिजीत ने बॉलीवुड में कमद रखा. जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अरिजीत ने सालों के सिंगिंग करियर में कई हिट गाने दिए है, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले हैं. जिसमें 2 नेशनल अवॉर्ड भी शामिल है.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 37वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1124.24 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर लिया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1768.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ अक्षय कुमार फिल्म 'भूत बंगला' ने 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 90.15 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 144.70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…