बॉलीवुड स्टार आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने जा रहे हैं. 5 जुलाई को वो अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाएंगे. ये आमिर की तीसरी शादी है. गौरी और आमिर 05 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जो एक बेहद निजी समारोह में घर पर ही संपन्न होगी. शादी में कौन-कौन से गेस्ट आने वाले हैं इसकी भी जानकारी सामने आ गई है. आइए जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें
हॉलीवुड की फेमस पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. वर्ल्ड फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट फुटबॉलर ट्रैविस केल्सी के साथ 3 जुलाई 2026 को शादी करने जा रही हैं. टेलर स्विफ्ट की शादी की तैयारियां बहुत ही जोर-शोर से चल रही हैं. मैडिसन स्क्वायर गार्डन में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं.goog_rewarded“> पढ़ें पूरी खबर…
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ईठा’ से श्रद्धा कपूर अपना कमबैक कर रही हैं. ताजा खबरों के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में काफी बढ़ोतरी की है, जो उनकी पिछली फीस के मुकाबले बहुत ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अपने टाइटल को लेकर विवाद में घिरी इस फिल्म के लिए श्रद्धा ने अपनी फीस में करोड़ों का इजाफा किया है. goog_rewarded“>पढ़ें पूरी खबर…
सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म रजनीकांत की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने फिल्म का एक छोटा सा टीजर जारी कर दिया है.
OTT Releases: नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर हर शुक्रवार कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते 2 जुलाई को भी यहां शानदार फिल्मों और सीरीज ने अपनी दस्तक दी है. हॉरर, क्राइम से लेकर कॉमेडी, ड्रामा तक इन फिल्मों सीरीज में आपको जबरदस्त कहानी देखने को मिलेगी. चलिए इनके बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढे़ें
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों के बादशाह ही नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुके हैं. उन्होंने अपना एक बड़ा सपना पूरा किया है. जिसकी झलक भी फैंस के साथ शेयर की है. पढ़ें पूरी खबर…
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ और उससे जुड़ा कानूनी विवाद है. मोनालिसा से शादी करने वाले उनके पति फरमान खान की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Prime Video पर एक वेब सीरीज ऐसी है, जो रिलीज के ढाई महीने बाद भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है. यही वजह है, जो यह 74 दिनों से लगातार Prime Video की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी है. पढ़ें पूरी खबर…
Ram Kapoor Lock Upp 2: राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उनकी पत्नी ने पोस्ट शेयर कर लोगों को चौंका दिया. पढ़ें पूरी खबर…
‘लॉक अप: सच या सजा’ सीजन 2 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स और विवादों की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में शो में एक्टर राम कपूर कंटेस्टेंट लैला यादव को किस करते नजर आए. पढ़ें पूरी खबर…
जुलाई के महीने में नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा डोज लेकर आ रहा है. इस महीने प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में, सीक्वल और थ्रिलर डॉक्युमेंट्रीज रिलीज होने जा रही हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखेंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. 78 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा शादी कर फैंस को चौंका दिया है. एक्टर ने अपनी जीवनसाथी से सात जन्मों की कसमें खाईं और जीवन भर साथ देने का वादा किया. पढ़ें पूरी खबर
मशहूर टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा के 42 साल की उम्र में भी सिंगल रहने पर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक बड़ा और तीखा बयान दिया है. श्रेया के इस पर्सनल कमेंट के बाद शो में नया विवाद खड़ा हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने धर्म और नाम बदलने के दावों पर सोशल मीडिया पर खुलकर चुप्पी तोड़ी है. एक पूर्व पत्रकार द्वारा किए गए दावों को उर्फी ने पूरी तरह से खारिज करते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Kangana Ranaut Lock Upp 2: कंगना रनौत ने आखिरकार ‘लॉकअप 2’ में शानदार एंट्री कर ली है. शो के पहले जजमेंट डे पर जैसे ही कंगना पहुंचीं, पूरे माहौल का रंग बदल गया. उनका बेबाक अंदाज और तीखे सवाल देखकर कंटेस्टेंट्स के चेहरे उतर गए. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंगना बिना किसी लाग-लपेट के कई सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती नजर आ रही हैं.
Alpha Advance Booking: आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए पहले से ही टिकट बुक कर रहे हैं. यही वजह है कि ‘अल्फा’ ने रिलीज से पहले ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है.
अक्षय कुमार की 36 सितारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कॉमेडी के मामले में खिलाड़ी कुमार का कोई मुकाबला नहीं है. फिल्म ने वीकएंड के बाद वर्किंग डेज पर भी अपनी पकड़ बहुत मजबूत बनाए रखी है. इस फिल्म ने अपने छठे दिन यानी बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली संस्था 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने अपनी 2026 की मेंबरशिप के लिए आमंत्रित किया है. इस न्योते को स्वीकार करने के बाद फराह खान ऑस्कर वोटिंग पैनल का हिस्सा बन जाएंगी. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जताते हुए फराह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इस प्रतिष्ठित समूह का हिस्सा बनकर बेहद गर्व महसूस कर रही हैं. फराह के साथ ही विशाल भारद्वाज सहित भारत की कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियों को भी यह न्योता मिला है.
हर्षद चोपड़ा को लेकर श्रेया कालरा का बड़ा दावा
मशहूर टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा के 42 साल की उम्र में भी सिंगल रहने पर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक बड़ा और तीखा बयान दिया है. श्रेया के इस पर्सनल कमेंट के बाद शो में नया विवाद खड़ा हो गया है. श्रेया ने कहा कि हर्षद को बाहर कोई काम नहीं दे रहा है और वह बेहद घमंडी हैं. उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि हर्षद के इसी घमंडी स्वभाव की वजह से 42 साल की उम्र में भी उनकी शादी नहीं हो पाई है, क्योंकि बाहर कोई भी लड़की उनके जैसे लड़के से शादी करना पसंद नहीं करेगी.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Welcome To The Jungle collection)
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल लगातार जारी है. रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को भी इस फिल्म ने शानदार कमाई करके सबको चौंका दिया है और फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब से बस कुछ ही कदम दूर है. बता दें कि 6वें दिन इस फिल्म ने भारत में 6.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…