Entertainment News LIVE Update in Hindi: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. हाल ही में एक स्टैंड-अप वीडियो में उन्होंने अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन पर को लेकर मजाक कर दिया जिसकी ऑनलाइन काफी आलोचना हो रही है. एक्टर एजाज खान को भी समय रैना का ये मजाक पसंद नहीं आया. उन्होंने इसके लिए समय रैना पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा 'अब मैं इस बदतमीज आदमी के बारे में क्या कहूं? क्या वह अपने माता-पिता से भी इसी तरह बात करता है? अमिताभ बच्चन साहब ने दशकों तक भारत का मनोरंजन किया है, और आज कोई भी उनके, उनकी पत्नी और उनके बेटे के बारे में कुछ भी कह देता है.'

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का जन्मदिन है, इस साल एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आयशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तारजान: द वंडर कार' से की थी. इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं. इसमें 'सुपर', 'सोचा ना था', 'वांटेड', 'सलाम-ए-इश्क' और 'नो स्मोकिंग' जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 22वें दिन सिर्फ 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,048.42 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 1,665.23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---