धुरंधर साल 2025 में रिलीज हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही. वहीं, इसका दूसरा पार्ट यानी कि धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और महज तीन दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है. हालांकि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मूवी सच्ची घटना से इंस्पायर है. इस फिल्म में कई ऐसे किरदार दिखाए गए हैं, जो कि असल लोगों से प्रेरित हैं. वहीं, आज हम फिल्म के दोनों पार्ट्स में नजर आने वाले किरदार मेजर इकबाल के बारे में बात करेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जया प्रदा ने हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने कहा- ऐसी फिल्म न कभी बनी है, न कभी बनेगी.
धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में है. फिल्म की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस मूवी ने सिर्फ 3 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि फिल्म के कुछ सींस पर जमकर बवाल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
अनुष्का शर्मा लंबे वक्त से स्क्रीन से दूर चल रही हैं और फैंस बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि एक्ट्रेस 8 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं. वह साउथ सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..
मधुबाला बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हुआ करती थीं, जिन्हें इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत कहा जाता था. वह न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपने शानदार अभिनय के लिए भी जानी जाती थीं. मधुबाला ने बॉलीवुड में एक वक्त पर तमाम बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया है और इसी कारण वह इंडस्ट्री पर राज कर चुकी हैं. हालांकि 39 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था और आखिरी वक्त में उनके शब्द क्या था चलिए जानते हैं. क्योंकि मधुबाला द्वारा कहे गए उनके आखिरी शब्दों को सुन आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी. यहां पढ़ें पूरी खबर..
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म का सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और मूवी का हर छोटा बड़ा सीन खूब वायरल भी हो रहा है. इतना ही नहीं फिल्म के पहले दिन से शोज फुल जा रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि शायद धुरंधर 2000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर..
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. हालांकि, इस बार भी पाकिस्तान में फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज पर रोक लगा दी गई है. इसी बीच पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. पढ़ें पूरी खबर…
रणवीर सिंह की मल्टी-स्टार फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों के अंदर भारत में 339.27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 3 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 499 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
इसके अलावा आज बॉलीवुड सिंगर ध्वनी भानुशाली का जन्मदिन है, ध्वनी आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ध्वनी ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म ‘वेलकम टू न्यू यॉर्क’ से की थी. इसी साल उन्होंने अपना सिंगल म्यूजिक वीडियो शुरू किया. अपने 8 साल के सिंगिंग करियर में ध्वनी भानुशाली ने कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें से कुछ को तो यूट्यूब पर बिलियन्स में व्यूज मिले हैं.
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधन 2’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा रही है. फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है. शिल्पा शेट्टी ने ‘धुरंधन 2’ देखने के बाद इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई. 21 मार्च को फिल्म देखने के बाद शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘क्या शानदार परफॉर्मेंस थी! रणवीर सिंह, आपने हमजा के किरदार में अपना दिल और जान लगा दी… और यह हर फ्रेम में दिखता है. एकदम दमदार… आप बब्बर शेर हो.’
Entertainment News LIVE Update in Hindi: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधन 2' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा रही है. फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है. शिल्पा शेट्टी ने 'धुरंधन 2' देखने के बाद इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई. 21 मार्च को फिल्म देखने के बाद शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'क्या शानदार परफॉर्मेंस थी! रणवीर सिंह, आपने हमजा के किरदार में अपना दिल और जान लगा दी… और यह हर फ्रेम में दिखता है. एकदम दमदार… आप बब्बर शेर हो.'
इसके अलावा आज बॉलीवुड सिंगर ध्वनी भानुशाली का जन्मदिन है, ध्वनी आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. ध्वनी ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म 'वेलकम टू न्यू यॉर्क' से की थी. इसी साल उन्होंने अपना सिंगल म्यूजिक वीडियो शुरू किया. अपने 8 साल के सिंगिंग करियर में ध्वनी भानुशाली ने कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें से कुछ को तो यूट्यूब पर बिलियन्स में व्यूज मिले हैं.
रणवीर सिंह की मल्टी-स्टार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों के अंदर भारत में 339.27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 3 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 499 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…