साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा मीरा वासुदेवन एक बार फिर सिंगल हो गईं हैं. तीन बार शादी रचा चुकी मीरा वासुदेवन ने खुद इंस्टाग्राम पर बताया कि अब वो सिंगल हैं. पोस्ट में उन्होंने नए सफर के बारे में बात की है.
बॉलीवुड एक्स्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने फैंस को सतर्क किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि एक अंजान व्यक्ति व्हाट्सएप पर उनके नाम से फर्जी फोटोशूट के लिए फोटोग्राफरों से कांटेक्ट कर रहा है.
Saanand Verma Slapped: पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के सक्सेना जी यानी मशहूर एक्टर सानंद वर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गुलशन ग्रोवर ने उन्हें असली का थप्पड़ जड़ा था. एक्टर ने बताया कि गुलशन के इस व्यव्हार पर उन्हें गुस्सा तो बहुत आया था, लेकिन उन्होंने… पढ़ें पूरी खबर…
120 Bahadur: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की अपकमिंग फिल्म ‘120 बहादुर’ (120 Bahadur) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. दुनियाभर में ये फिल्म 21 नवंबर को रिलीज हो रही है. वहीं अपने रिलीज के साथ ही फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो आज से पहले कभी नहीं बना. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पिछले काफी समय से रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह को लेकर चर्चा में हैं. एक फिर हुमा कुरैशी और रचित सिंह का वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट को एंजॉय करते दिख रहे हैं.
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या का आज जन्मदिन है. आराध्या बच्चन 14 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ने पोती के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.
एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए प्रोमो में तुलसी अपने बेटे अंगद से अपने और पति मिहिर के बीच बढ़ती दूरियों के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से एक BTS फोटो लीक हुई है. नोइना और मिहिर गले लगे हुए दिखाई दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.75 करोड़ की कमाई की है. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी के पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के विनर बन गए हैं. फिनाले में देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को हराकर रुबीना और अभिनव ने ये लड्डू ट्रॉफी हासिल की है. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया है. इसमें कुनिका सदानंद के बेटे आयान की घर में एंट्री होती है. यहां बेटे को देख कुनिका की आंखें नम हो जाती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के पिता और तेलुगु फिल्मों के स्टार जेमिनी गणेशन की आज बर्थ एनिवर्सरी है. जेमिनी गणेशन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1947 में एक छोटी भूमिका से की थी.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन की तीसरी शादी भी टूट गई है. एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने लोगों को एक फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल के बारे में चेतावनी दी है, जो उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करके फोटोग्राफरों को ठग रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और रचित सिंह का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के पिता और तेलुगु फिल्मों के स्टार जेमिनी गणेशन की आज बर्थ एनिवर्सरी है. जेमिनी गणेशन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1947 में एक छोटी भूमिका से की थी. जेमिनी गणेशन के साथ-साथ आज तेलुगु एक्ट्रेस रोजा सेल्वामणि का भी जन्मदिन है. वहीं, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'De De Pyaar De 2' ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.75 करोड़ की कमाई की है. इसके अलावा एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए प्रोमो में तुलसी अपने बेटे अंगद से अपने और पति मिहिर के बीच बढ़ती दूरियों के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं.
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया है. इसमें कुनिका सदानंद के बेटे आयान की घर में एंट्री होती है. यहां बेटे को देख कुनिका की आंखें नम हो जाती हैं. वहीं बाकी घरवाले आयान से बात करते हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…