Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी शादी और हनीमून के बाद अब बर्थडे बैश की तैयारियों में लग गईं हैं. एक्ट्रेस अपना 30वां जन्मदिन मनाने के लिए पति विजय देवरकोंडा और परिवार के साथ एक खास ट्रीप पर गई हैं. रश्मिका जब छुट्टी मनाने के लिए रवाना होने के लिए विजय देवरकोंडा और परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंची. वहीं, एक फैन एयरपोर्ट पर रश्मिका के लिए केक लेकर खड़ा था, जिसे केक काटती हुई नजर आईं. अब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का जन्मदिन है, इस साल एक्ट्रेस अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. रश्मिका मंदन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में आई कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से की थी. हैरानी की बात ये है कि साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम करने वाली रश्मिका को लोगों के बीच पहचान एक छोटे वायरल की वजह से मिली थी. इसके रश्मिका देखते ही देखते नेशनल क्रश बन गई. आज वो साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड की भी बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. इसी साल उन्होंने एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ शादी कर ली.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 17वें दिन 25.65 करोड़ रुपये की कमाई की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 985.02 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 1564.30 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---