Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हैं. अमिताभ बच्चन इस समय अपने 83वें साल में हैं. इसके बाद भी वो काम करने के लिए बेचैन हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में खुलासा किया कि काम के बिना एक दिन भी उन्हें बेचैन कर देता है. अमिताभ ने लिखा, 'एक ऐसा दिन जो पूरी तरह से 'आलस्य' से भरा था. बिना किसी कारण बस हर दिन काम न करना थोड़ा अजीब लगता है और जब आप हर दिन एक फिक्स प्लान के अनुसार काम नहीं करते हैं, तो आदत बनने की पूरी प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है. वो दिन अचानक उन कामों का एक रहस्य बन जाता है, जो नॉर्मली पूरी तरह से तालमेल में चलते थे. कहते हैं कि चिंता में जीना मन और शरीर के लिए हानिकारक है और इस भावना की कमजोरी के कारण चिंता से भरा दिन बिताना अनुचित है.'

आज हिन्दी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रही सुचित्रा सेन का जन्मदिन है. बांग्लादेश में जन्मी सुचित्रा सेन ने हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है. सुचित्रा सेन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1952 में आई बंगाली फिल्म 'शेष कोठाय' से की थी. इसके साल 1955 में आई हिट फिल्म 'देवदास' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद सुचित्रा सेन का साल 2014 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया.

---विज्ञापन---

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1013.77 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1605.74 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---