Live Updates
13:47 (IST) 18 Jun 2026
Entertainment News Live: 'अल्फा' की सबसे महंगी स्टार बनीं आलिया

Alpha Cast Fees: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट सबसे महंगी स्टार बनकर उभरी हैं, जिन्होंने विलेन बने बॉबी देओल से 317% ज्यादा फीस चार्ज की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

13:46 (IST) 18 Jun 2026
Entertainment News Live: राम चरण की 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

Peddi Box Office Collection Day 14: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ ने सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते का सफर बेहद शानदार तरीके से पूरा कर लिया है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने 14वें दिन ₹2.45 करोड़ की कमाई करके घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹226 करोड़ का नेट कलेक्शन अपने नाम कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:39 (IST) 18 Jun 2026
Entertainment News Live: कौन थीं Daveigh Chase, जिन्होंने 35 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

‘द रिंग’ जैसी ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म से दुनिया भर के दर्शकों को डराने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री डेवी चेस का 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके बॉयफ्रेंड ने मीडिया में उनके निधन की पुष्टि की है, जिसके बाद से उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री गहरे सदमे में है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:32 (IST) 18 Jun 2026
Entertainment News Live: एडवांस बुकिंग में ‘कॉकटेल 2’ का धमाका

शाहिद कपूर और कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने अब तक 69 हजार से ज्यादा टिकटें बेचकर करीब 4.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से बंपर रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Entertainment News Live In Hindi: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक 69 हजार से ज्यादा टिकटें बेचकर 4.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. इस एडवांस बुकिंग में सबसे शानदार रिस्पॉन्स दिल्ली-एनसीआर और मुंबई से मिल रहा है. साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' के इस सीक्वल से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.

मशहूर अभिनेता अरविंद स्वामी और एक्ट्रेस सारा अर्जुन का आज जन्मदिन

आज (18 जून) साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अरविंद स्वामी और जानी-मानी युवा एक्ट्रेस सारा अर्जुन का जन्मदिन है. अरविंद स्वामी ने कई बेहतरीन फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है. वहीं, सारा अर्जुन ने भी बचपन से ही एक्टिंग में एक्टिव हैं. सारा अर्जुन ने 'धुरंधर'और 'धुरंधर 2' में जो धांसू एक्टिंग की, उसके चलते वो काफी सुर्खियों में रहती हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Main Vaapas Aaunga vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection)

12 जून को रिलीज हुई कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' ने सिनेमाघरों में अपने छह दिन पूरे कर लिए हैं. बॉक्स ऑफिस क्लैश में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ₹10.05 करोड़ की कुल कमाई के साथ कंगना की फिल्म (₹6.10 करोड़) पर भारी पड़ती नजर आ रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---