बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरी’ की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
शाहरुख खान ने मीट-एंड-ग्रीट इवेंट के दौरान फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस इवेंट में उनसे एक फैन ने पूछा कि उन्होंने अपने बच्चों आर्यन खान और सुहाना को काम को लेकर क्या सलाह दी है. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में अमाल मलिक को लेकर मालती चाहर और शहबाज बदेशा आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
शाह बानो की बेटी सिद्दीका बेगम ने यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है. इसके अलावा, सिद्दीका बेगम ने इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा, जंगली पिक्चर्स, बावेजा स्टूडियो और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष को नोटिस भेजा है. उनका आरोप है कि ‘दिवंगत शाह बानो बेगम की जिंदगी पर उनके कानूनी उत्तराधिकारियों की सहमति के बिना फिल्म बनाई गई है.’
मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर की की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके प्रतीक्षा और जलसा दोनों बंगले के बाहर पुलिस कर्मी तैनात है. चौबीस घंटे के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं. उनके दोनों बंगले पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. दरअशल, मुंबई पुलिस को मिली खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. फिलहाल, पुलिस खुफिया इनपुट को लेकर विस्तृत जानकारी देने से कतरा रही है.
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘Thamma’ ने 13वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 120.05 करोड़ की कमाई कर ली है.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आज जन्मदिन है. क्या आप जानते हैं कि शाहरुख का पुश्तैनी घर देश की राजधानी दिल्ली में है, जिसकी मन्नत से जरा भी कम नहीं है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खास अंदाज में पापा को बर्थडे विश किया है. सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है. जिसमें दो मग दिख रहे हैं, जिसमें एक पर लिखा है किंग और दूसरे पर लिखा है किंग प्रिन्सेस…
अक्षय कुमार ने शाहरुख को बर्थडे विश करते हुए अक्षय कुमार ने X पर शाहरुख के साथ अपनी एक पूरी तस्वीर शेयर की. जिसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन में लिखा. पढ़ें पूरी खबर…
शाहरुख खान की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस के लिए किसी बोनस की तरह है. इस टाइटल रिवील वीडियो में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में वीकेंड के वार के स्टेज पर एकता कपूर पहुंची, जहां उन्होंने अपने पॉपुलर सीरियल ‘नागिन’ के 7वें सीजन का ऐलान किया है. वहीं, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ भी आए. दोनों ने घरवालों के साथ जुगलबंदी की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और डायना पेंटी भी आज शाहरुख खान के साथ-साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. हाल ही में डायना पेंटी अपने 100 साल पुराने घर को लेकर चर्चा में थी.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आज बर्थडे है, देश के कौने-कौने से फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं. अपने 33 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आज बर्थडे है, देश के कौने-कौने से फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं. अपने 33 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. आज शाहरुख खान के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और डायना पेंटी भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसके अलावा एसएस राजामौली की फिल्म 'Baahubali the Epic' ने दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 17.80 करोड़ की कमाई की है. दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'Thamma' ने 12वें दिन 4.5 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 115.9 करोड़ का व्यापार किया है.
वहीं, टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में वीकेंड के वार के स्टेज पर एकता कपूर पहुंची, जहां उन्होंने अपने पॉपुलर सीरियल 'नागिन' के 7वें सीजन का ऐलान किया है. वहीं, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ भी आए. दोनों ने घरवालों के साथ जुगलबंदी की. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…