एड गुरु पीयूष पांडे अब हमारे बीच नहीं रहें. बीते दिन उन्होंने उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. आज उनके अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के घर से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, एक्ट्रेस की मां अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं. ऐसे में जरीन खान ने फैंस से मां के लिए दुआ करने की अपील की है.
दिलजीत दोसांझ जल्द ही अमिताभ बच्चन के शो ‘केबीसी 17’ में नजर आने वाले हैं. अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है.
कपिल शर्मा की अपकमिंग मूवी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ इस साल आरिख में रिलीज होगा. फिल्म के एक्टर पारुल गुलाटी ने हाल ही में कपिल शर्मा के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.
BB Insider HQ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम नेहल चुडासमा है. जानकारी के मुताबिक नेहल चुडासमा को ऑडियंस से सबसे कम वोट्स मिले हैं, जिसकी वजह से वो एविक्ट होगी.
हर्षवर्धन राणे की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने चौथे दिन सिर्फ 2.2 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक 28.65 करोड़ का ही कलेक्शन किया है.
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Thamma’ की कमाई में भी चौथे दिन काफी गिरावट देखी गई है. दिवाली पर रिलीज होने वाली ‘Thamma’ ने भारत में अब तक 59.39 करोड़ की कमाई कर ली है.
बॉलीवुड और फेमस टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. दिल्ली की रहने वाली कृतिका कामरा ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और आज उनका सफर बॉलीवुड फिल्मों तक पहुंच गया है.
आलिया भट्ट की मम्मी और फेमस एक्ट्रेस सोनी राजदान का आज जन्मदिन है, वो अपना 69वां जन्मदिन मना रही है. उन्होंने साल 1981 में आई फिल्म ’36 चौरंगी लेन’ से बॉलीवुड में कदम रखा.
Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड और फेमस टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं. दिल्ली की रहने वाली कृतिका कामरा ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और आज उनका सफर बॉलीवुड फिल्मों तक पहुंच गया है. कृतिका कामरा के साथ-साथ ही आज बॉलीवुड एक्ट्रेस नवनीत निशान भी आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आलिया भट्ट की मम्मी और फेमस एक्ट्रेस सोनी राजदान का भी आज जन्मदिन है, वो अपना 69वां जन्मदिन मना रही है. इसके अलावा आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'Thamma' की कमाई में भी चौथे दिन काफी गिरावट देखी गई है. दिवाली पर रिलीज होने वाली 'Thamma' ने भारत में अब तक 59.39 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, हर्षवर्धन राणे की 'Ek Deewane Ki Deewaniyat' ने अब तक 28.65 करोड़ का ही कलेक्शन किया है.
टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के सभी सदस्य तान्या मित्तल के खिलाफ हो गए थे. सभी ने तान्या को दोगला कहा. हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में सलमान खान वीकेंड का वार पर तान्या मित्तल को सपोर्ट करते नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने सभी को बताया कि वो लोग तान्या की बातों को तरीके से समझ रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…