दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की फिल्म ‘Ikkis’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जिसे देखने के फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. इस फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है.
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड गुलाम गौस दीवानी ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. दरअसल, फिल्म के ओटीटी वर्जन के क्रेडिट से दीपिका का नाम हटा दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज ने पति जय भानुशाली के साथ तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इस खबर पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लीगल कार्रवाई की बात कही है. पढ़ें पूरी खबर…
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का नया गाना ‘शहर तेरे’ में रिलीज हो गया है. गाने में विजय और फातिमा की केमिस्ट्री देखने मिल रही है.
अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ इन दिनों काफी चर्चा हैं. इसी बीच फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इसी के साथ बताया कि 30 अक्टूबर को अक्षय खन्ना का पहला लुक रिलीज किया जाएगा.
संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘Spirit’ के विलेन पर से पर्दा उठ गया है. एक फेमस कोरियन सुपरस्टार डॉन ली प्रभास के विलेन बनने वाले हैं. पढ़ें पूरी खबर…
हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को साथ में स्पॉट हुए. कपल हाथों में हाथ डाल कर चलते नजर आए. शिल्पा इस दौरान टॉप और स्कर्ट में नजर आईं, वहीं राज कुंद्रा शर्ट और जीन्स में दिखाई दिए.
ईशा मालविया हाल ही में एक इवेंट में रेड साड़ी में नजर आईं. उन्होंने अपने इस लुक को खुले बालों लगे गुलाब के फूल और हेवी झुमके के साथ पूरा किया. ईशा का ये स्टाइलिश लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
कृति खरबंदा के बर्थडे पर पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. कैप्शन में उन्होंने कृति को अपना ‘फेवरेट व्यू’ और ‘फॉरएवर’ कहा है. फैंस को पुलकित का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कैप्टेन अमेरिका के रोल के लिए मशहूर इवांस यानी पापा बन गए हैं. वाइफ अल्बा बैपटिस्टा ने एक प्यारी से बेबी गर्ल को जन्म दिया है. कपल ने अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
खबरों के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी ग्रुप से धमकी मिली है. ग्रुप ने सिंगर के ऑस्ट्रेलिया में 1 नवंबर को होने वाला शो को बंद करने की मांग की है. ये धमकी उन्हें अमिताभ बच्चन के पैर छूने की वजह से मिली है.
इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला हाल ही में साथ नजर आए. रुबीना ब्लैक आउटफिट में बेहद एलिगेंट लग रही थीं, वहीं अभिनव ब्राउन अटायर में नजर आए. दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.
हर्षवर्दन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को जॉन अब्राहम का सपोर्ट मिला है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जॉन फैंस से इस फिल्म को एक बार फिर देखने की बात कहते नजर आ रहे हैं.
मशहूर एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट हुईं. उन्होंने पर्पल और ब्लैक आउटफिट कैरी किया था, जिसे हिना ने सिंपल मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया.
बिग बॉस 19 के घर में अशनूर कौर को कुछ कंटेस्टेंट्स द्वारा बॉडी शेम किया जा रहा है. इस घटना के बाद उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब राजीव अदतिया ने भी एक स्टोरी शेयर करते हुए अशनूर का सपोर्ट किया है और उन्हें बॉडी शेम करने वालों को ‘इनसिक्योर’ बताया है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए. एक्टर कैज़ुअल आउटफिट और काले चश्मे में बेहद हैंडसम लग रहे थे. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया.
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए.ऑल ब्लैक कैज़ुअल लुक में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने अपने एक फैन के साथ तस्वीर भी खिंचवाई.
बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो से साफ हो गया है कि अपकमिंग एपिसोड में मृदुल और फरहाना के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिलेगी.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक जोनस के टूर की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में उनके साथ बेटी मालती भी नजर आ रही है.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: पुलकित सम्राट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेडी लव कृति खरबंदा के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. इस पोस्ट को उन्होंने एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है. बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल और नीलम अशनूर कौर को द्वारा बॉडी शेम करती नजर आई हैं. इसके बाद अशनूर के सपोर्ट में राजीव अदतिया ने एक स्टोरी शेयर की है. ‘कल्कि 2898 एडी’ के ओटीटी वर्जन के क्रेडिट से दीपिका पादुकोण का नाम हटा दिया गया है. मेकर्स के इस फैसले से फैंस हैरान रह गए हैं. मशहूर एक्टर सतीश शाह के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
इस बीच 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' ने पीएम नरेंद्र मोदी से उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड देने की अपील की है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने 101.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. सैकनिल्क.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की. आपको बता दें कि कमाई के ये नंबर इंडियन नेट कलेक्शन के मुताबिक हैं. बॉलीवुड की हसीना कृति खरबंदा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है.