उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. उसमें वो ऐसी ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसका कलर बदल रहा है. इस वीडियो के पीछे उर्फी का वॉइस ओवर चल रहा है और वो बता रही हैं कि आज वो अपने आउटफिट नहीं, लाइफ के बारे में बताने वाली हैं. उन्होंने कहा कि उनके लिए ज्यादा अपॉर्चुनिटी नहीं हैं. इन कपड़ों में पैसा और दिमाग बहुत ज्यादा लगता है और ज्यादा से ज्यादा वो इंस्टाग्राम पर इन्हें शेयर कर सकती हैं और पैप हो सकती हैं, लेकिन अपॉर्चुनिटी नहीं हैं.
मालती चाहर की ‘बिग बॉस’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है. इसके बाद तान्या उनसे बाहर क्या चल रहा है? वो पूछेंगी. मालती उन्हें बता देंगी कि झूठे दावों पर लोग तान्या को ट्रोल कर रहे हैं. ये सुनकर शो में तान्या मित्तल मायूस हो जाएंगी.
अनन्या पांडे ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं. ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं. अब अनन्या के किलर लुक्स और पोज देकर सबके दिल जीत लिए हैं. एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें कहां से शेयर की हैं, वो भी उनके पोस्ट में देखा जा सकता है.
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक की बेटी के साथ वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका से टंग ट्विस्टर बुलवाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा, ‘हम वापस आ गए हैं! एक ट्रेडिशन के तौर पर मैं शशि जी और वंशिका के साथ लंच करने आया और वंशिका डार्लिंग इस वीडियो को बनाने के लिए तैयार हो गईं. यहां कुछ टंग ट्विस्टर्स हैं. इन्हें घर पर या कहीं भी अपने पेरेंट्स, दोस्तों या भाई-बहनों के साथ ट्राई करें. जय हो!’
निक्की तंबोली हाल ही में ‘राइज एंड फॉल’ में दिखाई दी हैं. बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल संग बिताए इन मोमेंट्स को शेयर करते हुए निक्की ने लिखा, ‘कुछ पार्टनर ट्रॉफियां उठाते हैं, बेस्ट आपको उठाते हैं- हर खेल और हर पल में. किसी ऐसे इंसान का होना, जो आपकी पीठ पीछे आपका सपोर्ट करे और प्यार बरसाए, दुर्लभ है.’
अंकिता लोखंडे ने पीली फ्लोरल साड़ी में अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ कहानियां शब्दों से शुरू नहीं होतीं… वो एक नजर, एक हवा, किस्मत में लिखे गए एक मोमेंट से शुरू होती हैं. वो आती है- चांदनी में लिपटी हुई, कविता की तरह खामोशी लेकर और अचानक दुनिया अपना शोर भूल जाती है.’
अरबाज और शूरा खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. शूरा ने बेटी को जन्म दे दिया है. अरबाज दूसरी बार पिता बन गए हैं. सलमान खान के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है. खान फैमिली में सेलिब्रेशन का माहौल है क्योंकि अब उनके घर एक नन्ही परी आ गई है. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर.
वीकेंड का वार पर अमाल का सपोर्ट करने और अशनूर कौर को एरोगेंट कहने पर सलमान खान को फैंस ट्रोल कर रहे हैं. भाईजान से उनके फैंस नाराज हैं. साथ ही अब वो अमाल को नेपो किड कहकर शो को बॉयकॉट करने की भी बातें कर रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर
होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा परफॉर्म कर ही रही है, लेकिन अब एक और अच्छी खबर सामने आई है. इस फिल्म को राष्ट्रपति भवन में दिखाया जाएगा. ‘कांतारा चैप्टर 1’ की राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग पूरी टीम के लिए गर्व की बात होगी. ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वासंत और प्रोड्यूसर चालुवे गौड़ा भी सी दौरान राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहेंगे.
राइज एंड फॉल की कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा ने कॉमेडियन समय रैना के ‘शुगर डैडी’ वाले टी-शर्ट तंज पर पलटवार किया है. धनश्री के इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक डॉग की फोटो शेयर की गई, जिस पर ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला…’ का इमोजी बना हुआ है.
सनी कौशल ने अपने भाई विक्की कौशल और भाभी कैटरीना कैफ के पहले बच्चे के इंतजार पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि ‘मुझे उस दिन का इंतजार है, मैं तो चाचू बनने के लिए एक्साइटेड हूं.’
जी-टीवी के रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ के विनर का ऐलान हो गया है. टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ‘छोरियां चली गांव’ की विनर बन गई हैं. फिनाले में अनीता ने कृष्णा श्रॉफी को हराकर ‘छोरियां चली गांव’ ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, सोनाक्षी ने पति जहीर इकबाल के साथ मिलकर हाथ पर मैचिंग टैटू बनवाया है, जिसे उन्होंने लाइफलाइन का नाम दिया है. इस टैटू की तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘एक दूसरे की लाइफलाइन. 04.10.2025.’
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई में तीसरे दिन थोड़ा सुधार देखने को मिला. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 22 करोड़ का कारोबार किया है.
ऋषभ शेट्टी की ‘Kantara Chapter-1’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ मूवी ने अब तक कुल 162.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में सीजन के दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है. ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर है.
बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने श्रीदेवी की कमबैक फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ समेत अवॉर्ड विनिंग ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ में आदिल हुसैन ने श्रीदेवी के पति का किरदार निभाया था.
Entertainment News Update in Hindi: निक्की तंबोली ने वीडियो शेयर कर बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के लिए रोमांटिक मैसेज दिया है. आज 'कांतारा चैप्टर 1' की राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग रखी गई है. बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने श्रीदेवी की कमबैक फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ समेत अवॉर्ड विनिंग ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने भारत के अंदर सिर्फ 3 दिनों में 162.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की भी कमाई में थोड़ा सुधार देखने को मिला है. फिल्म ने 3 दिन में 22 करोड़ की कमाई की है.
यह भी पढ़ें: ऋषभ शेट्टी ने तोड़ा अक्षय कुमार और पवन कल्याण का रिकॉर्ड, 3 दिन में इन 5 फिल्मों से आगे निकली Kantara Chapter-1
वहीं, टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में सीजन के दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है. ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…