Entertainment News Update in Hindi: सुपरस्टार रजनीकांत अब गुफा में ध्यान लगते हुए नजर आ रहे हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी कुछ चल रहा है. छोटे पर्दे पर कंट्रोवर्सी हो रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1' की आंधी आ रखी है. इसके अलावा मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का बीते दिन निधन हुआ और आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. राजवीर जवंदा के निधन के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में गम के बादल छाए हुए हैं. आज का दिन उनके फैंस और परिवार वालों के लिए बेहद भारी होने वाला है. 'बिग बॉस 19' में कुछ कंटेस्टेंट्स ने गर्दा उड़ा दिया है. अमाल मलिक के इस शो में दिए गए बयानों पर उनके अंकल अनु मलिक ने भी चुप्पी तोड़ दी है. इसके अलावा शो में कई कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े चल रहे हैं.
E24 के लाइव में आपको हर खबर मिलने वाली है. अगर आपकी दिलचस्पी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की गॉसिप्स में है, तो आपको यहां सारी चटपटी खबरें मिल जाएंगी. E24 आपके लिए सिनेमा जगत की सभी अपडेट्स लेकर आया है और वो भी सबसे फास्ट. तो बने रहिए E24 के लाइव के साथ.